HomeUttar PradeshAgraकोरोना वायरस के बीच संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय को फिर से खोलने की...

कोरोना वायरस के बीच संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय को फिर से खोलने की तैयारी जोरों पर

कोरोना वायरस के चलते मार्च महीने के मध्य से बंद संयुक्त राष्ट्र को खोलने की तैयारी जोरों पर है। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय को तीन चरण में सामान्य करने की योजना बनाई जा रही है। इस योजना के तहत कर्मचारियों, राजनयिकों और पत्रकारों के लिए नए कार्यस्थल उपायों के साथ तीन चरणों में फिर से खोलने की तैयारी की जा रही है।  सोमवार से  न्यूयॉर्क शहर के फिर से खुलने का पहला चरण शुरू हुआ है। इसके बाद अब  संयुक्त राष्ट्र भी तीन चरणों में अपनी सामान्य स्थिति में लौटने के लिए तैयार है। बता दें कि पूरी दुनिया का सबसे ज्यादा संक्रमित देश हैं। यहां पर कोरोना से मरनेवालों का आंकड़ा 1 लाख 10 हजार के पार पहुंच गया है। वहीं संक्रमितों की संख्या 20 लाख के करीब पुहंच गई है। वहीं  न्यूयॉर्क में 211,728 संक्रमित मामले और 21,323 मौतें हुई हैं।

Advertisements
Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments