HomePoliticsअमित शाह की वर्चुअल रैली: पटना और दिल्ली में बनेंगे मंच

अमित शाह की वर्चुअल रैली: पटना और दिल्ली में बनेंगे मंच

इस वर्ष होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के पूर्व वर्चुअल माध्यम से गृह मंत्री अमित शाह की रैली को लेकर तैयारियां जोर पकडऩे लगी हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों के साथ ही बूथ अध्यक्षों को रैली की लिंक भेजने का काम शुरू हो गया है। इसके साथ ही रैली के प्रचार-प्रसार की भी मुकम्मल तैयारियां चल रही हैं। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक टीम शाह की रैली को यादगार और ऐतिहासिक बनाने में जुटी हुई है।

Advertisements
Advertisements

पटना के अटल बिहारी बाजपेयी सभागार में बनेगा मंच                                                                                                                              राजेंद्र सिंह ने गुरुवार को बताया कि रैली के लिए दो मंच बनाए जा रहे हैं। एक मंच पटना के अटल बिहारी बाजपेयी सभागार में बनेगा, जबकि दूसरा दिल्ली में। दिल्ली में अमित शाह के अलावा पार्टी के पांच केंद्रीय मंत्री भी रैली में शामिल होंगे। पटना में मौजूद पार्टी नेताओं को भी रैली के दौरान कुछ पल के लिए संबोधन का मौका मिलेगा। इस दौरान सांस्कृतिक आयोजन भी होंगे।           

Advertisements
Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments