HomeUttar PradeshAgraCyclone Nisarga: 'निसर्ग' से महाराष्ट्र के तटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में भारी नुकसान

Cyclone Nisarga: ‘निसर्ग’ से महाराष्ट्र के तटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में भारी नुकसान

चक्रवात निसर्ग के महाराष्ट्र में प्रवेश करते समय उसकी गति भले धीमी हो गई हो फिर भी उसने तटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छा-खासा नुकसान पहुंचाया है। तूफान में मरने वालों की संख्या भी छह हो गई है। सभी प्रभावित जिलों के स्थानीय प्रशासन नुकसान का आकलन करने में जुट गए हैं। राज्य सरकार ने मृतकों के वारिसों को चार लाख रुपए की मदद देने की घोषणा की है।

Advertisements
Advertisements

बुधवार को महाराष्ट्र के कोकण क्षेत्र से टकराए चक्रवाती तूफान का असर तटवर्ती सिंधुदुर्ग, रत्नागिरि, रायगढ़, मुंबई, ठाणे के साथ पुणे एवं नासिक आदि जिलों पर पड़ा है। तूफान के सीधे निशाने पर रहे रायगढ़ जनपद की डिप्टी कलेक्टर डॉ.पद्मश्री बानडे ने बताया कि जिले में एक लाख से अधिक पेड़ गिर गए हैं, और लाखों घरों को क्षति पहुंची है।

Advertisements
Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments