HomeUttar PradeshAgraसाइबेरिया में आपातकाल, ऊर्जा संयंत्र से 20 हजार टन डीजल बहने के...

साइबेरिया में आपातकाल, ऊर्जा संयंत्र से 20 हजार टन डीजल बहने के बाद पुतिन ने लिया फैसला

 रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने साइबेरिया में आपातकाल लगाने की घोषणा कर दी है। उन्होंने यह फैसला एक ऊर्जा संयंत्र भंडारण केन्द्र से लगभग 20 हजार टन डीजल बहने के बाद लिया है। यह घटना नॉरिल्स्क शहर के बाहरी इलाके में स्थित ऊर्जा संयंत्र में हुई, जो  मॉस्को से 2,900 किलोमीटर दूर है।

Advertisements

आंबरनया नदी में ईंधन के मिलने से रोकने के लिए अवरोधक लगाए गए हैं। समाचार एजेंसी एपी के अनुसार इस नदी से एक झील निकलती है, जो आगे चलकर एक अन्य नदी से मिल जाती है, जो पर्यावरणीय रूप से संवेदनशील आर्कटिक महासागर की ओर जाती है।

Advertisements

मछलियों और अन्य संसाधनों को नुकसान होगा

Advertisements

समाचार एजेंसी एपी के अनुसार पुतिन ने बुधवार को अधिकारियों को इस बहाव से होने वाली क्षति को कम से कम पैमाने पर रोकने का आदेश दिया। वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ फंड-रूस के संचालक एलेक्सी निजिनिकोव के अनुसार मछलियों और अन्य संसाधनों को नुकसान होगा। इससे 13 मिलियन डॉलर का कम से कम नुकसान होगा।

Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments