चक्रवात निसर्ग ने आज सुबह भीषण रूप ले लिया। आज यह दोपहर एक बजे शाम चार बजे के बीच महाराष्ट्र के उत्तरी तट पर जमीन से टकराएगा। इस दौरान हवा कि गति 100 से 120 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। सबसे ज्यादा इसका असर मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग (IMD) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने इसकी जानकारी दी है। इसी बीच चक्रवात निसर्ग के मद्देनजर गोवा के मिरामार बीच पर तेज हवाओं और तेज ज्वार ने दस्तक दे दी है। इससे पहले विभगा ने जानकारी दी थी कि विभाग मुंबई से 200 किलोमीटर की दूरी पर है। पणजी शहर के कुछ हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने गोवा के लिए अधिकांश इलाकों में आज हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है।