HomeUttar Pradeshमहाराष्ट्र में मरीजों का आंकड़ा 70 हजार के पार, दिल्ली में संक्रमित...

महाराष्ट्र में मरीजों का आंकड़ा 70 हजार के पार, दिल्ली में संक्रमित ने अस्पताल में फंसी लगाकर खुदकुशी की; देश में अब 1 लाख 97 हजार 808 केस 

महाराष्ट्र में मरीजों का आंकड़ा 70 हजार के पार, दिल्ली में संक्रमित ने अस्पताल में फंसी लगाकर खुदकुशी की; देश में अब 1 लाख 97 हजार 808 केस 

Advertisements
Advertisements

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 97हजार 808हो गई है। सोमवार को महाराष्ट्र में 2361 नए मरीज मिले और 76 ने जान गंवाई। राज्य में अब संक्रमितों की संख्या 70 हजार के पार पहुंच गई है। अब तक कोरोना से 2362 लोगों की मौत हो चुकी है। उधर, दिल्ली में 990 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं और 50 मरीजों ने दम तोड़ा। राजधानी के बत्रा अस्पताल में भर्ती 63 साल के संक्रमित ने पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वह दिल्ली जल बोर्ड का रिटायर्ड कर्मचारी था।

सोमवार को तमिलनाडु में 1162,दिल्ली में 990, गुजरात में 423,प. बंगाल में 271, राजस्थान में 269, हरियाणा में 265, मध्यप्रदेश में 194,कर्नाटक में 187, जम्मू-कश्मीर में 155,ओडिशा में 156, आंध्रप्रदेश में 105,बिहार में 65 और असम में 51 मरीज मिले। इनके अलावा 139 मरीज और बढ़े, लेकिन किन राज्यों में यह स्पष्ट नहीं हो सका। इससे पहले रविवार कोरिकॉर्ड 8763 मरीज बढ़े। यह लगातार तीसरा दिन था, जब 8 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले। मई महीने में देश में 1 लाख 55 हजार 756 मरीज बढ़े,82 हजार 796 ठीक हुए और 4254 लोगों की मौत हुई।

ये आंकड़े covid19india.org के आधार पर हैं। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 1 लाख 90 हजार 535 संक्रमित हैं। इनमें से 93 हजार 322 का इलाज चल रहा है। 91हजार 818 ठीक हुए हैं, जबकि 5394 की मौत हो चुकी है।

आईसीएमआर के हेडक्वार्टर में संक्रमित, स्टाफ घर से काम करेगा

कोरोना टेस्टिंग की जिम्मेदारी संभाल रही इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के दिल्ली मुख्यालय तक संक्रमण पहुंच चुका है। यहां रविवार को एक सीनियर साइंटिस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ये वैज्ञानिक पिछले दिनों मुंबई से दिल्ली आए थे और उन्होंने आईसीएमआर के डायरेक्टर जनरलबलराम भार्गव और अन्य अधिकारियों के साथ मीटिंग भी की।

सूत्रों के मुताबिक, अब सैनिटाइजेशन के लिए आईसीएमआर मुख्यालय दो दिन बंद रहेगा। इस दौरान स्टाफ को घर से काम करने के लिए कहा गया है। अगर जरूरत पड़ी तो सिर्फ कोविड-19 के लिए बनी कोर टीम ही ऑफिस आएगी।

संक्रमण 28 राज्यों और7केंद्र शासित प्रदेश में फैला

कोरोनावायरससंक्रमण 28 राज्यों में फैला है। 7केंद्र शासित प्रदेश भीइसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादरा एवं नगर हवेलीशामिल हैं।

राज्य

कितने संक्रमित कितने ठीक हुए कितनी मौत
महाराष्ट्र 70013 30108 2362
तमिलनाडु 23495 13170 187
दिल्ली 20834 8746 523

गुजरात

17217 10780 1063

राजस्थान

9100 6213 199
मध्यप्रदेश 8283 5003 358
उत्तरप्रदेश 8075 4843 217
पश्चिम बंगाल 5772 2306 325
बिहार 3872 1520 23
आंध्रप्रदेश 3676 2374 64
कर्नाटक 3408 1328 52
तेलंगाना 2698 1428 82
जम्मू-कश्मीर 2601 946 31
पंजाब 2301

2000

44
ओडिशा 2104 11245 9

हरियाणा

2356 1055 20
असम 1391 164 4

केरल

1327

608

11
उत्तराखंड 930 102 5

झारखंड

635 256 5
छत्तीसगढ़ 503 114 1
हिमाचल प्रदेश 338 116 6
त्रिपुरा 321 172 0
चंडीगढ़ 294 200 4
मणिपुर 78 11 0
लद्दाख 77 47 0
गोवा 71 44 0

पुडुचेरी

73 25 0
नगालैंड 43 0 0

अंडमान-निकोबार

33 33 0
मेघालय 27 12 1
अरुणाचल प्रदेश 19 1 0
दादर एंड नगर हवेली 2 1 0
मिजोरम 1 1 0
सिक्किम 1 0 0
अन्य 5630 0 0

30 अप्रैल तक देश में सिर्फ 34 हजार केस थे

30 अप्रैल 31 मई अंतर
संक्रमित 34,866 1,90,622 1,55,756
ठीक हुए 9059 91,855 82,796
अस्पताल में भर्ती 24,653 93,361 68,708
मौत 1154 5408 4254

    5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले

    तारीख

    केस
    31 मई 8763
    30 मई 8335
    29 मई 8138
    27 मई 7246
    28 मई 7254

    अपडेट्स…

    • दिल्ली की सीमा को एक हफ्ते के लिए सील कर दिया गया है।दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ इस फैसले के विरोध में प्रदर्शन करने राजघाट पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। लॉकडाउन के बीच ऐसे प्रदर्शन करने पर रोक है।

    • हरियाणा सरकार ने राज्य के कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने कहा कि प्रतिबंधित क्षेत्रों को तय गाइडलाइन के तहत धीरे-धीरे खोला जाएगा।

    • हैदराबाद के कल्याण मंडपम में तिरुपति बालाजी के लड्‌डू के प्रसाद की बिक्री रविवार से शुरू कर दी गई। इसे लॉकडाउन में बंद कर दिया गया था।
    • नीति आयोग के एक अफसर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद विभाग के दिल्ली स्थित ऑफिस की तीसरी मंजिल को सैनिटाइजेशन के लिए बंद किया गया है।
    • आंध्रप्रदेश में राज्य सचिवालय में एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिला। इसके बाद इस बिल्डिंग के सभी 5 ब्लॉक को सैनिटाइजेशन करने के लिए बंद किया गया। दो ब्लॉक के कर्मचारियों को घर से ही काम करने के लिए कहा गया है।

    पांच राज्यों के हाल

    • मध्यप्रदेश: यहां बीते 24 घंटे में198 संक्रमित मिले,7 की मौत हुई। नए संक्रमितों मेंसे इंदौर में 55, भोपाल में 45, अनूपपुर में 12, उज्जैन और बड़वानी में 10-10, सागर में 8 और विदिशा में 7 संक्रमित मिले। राज्य में अब तक 8089 मरीज हो गए हैं। राज्य में 4842 लोग ठीक हो चुके हैं और 2897 एक्टिव केस हैं। बीते 24 घंटेमें398 लोग स्वस्थ हुए। शिवराज सरकार ने लॉकडाउन 15 जून तक बढ़ा दिया है।
    • महाराष्ट्र: प्रदेश में 24 घंटे में कोरोनासंक्रमण के 2487 नए केस सामने आए।संक्रमितों की संख्या 67 हजार 655 हो गई है। 89 लोगों की मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 2 हजार 286 हो गया है। 29 हजार 329 लोग ठीक हो चुके हैं। इस बीच राज्य में सोमवारसे शुरू हुए अनलॉक-1 का असर मुंबई की सड़कों पर दिखा। वाशी टोल ब्रिज के पास सुबह से ही करीब2 किलीमीटर लंबा जाम लग गया।
    मुंबई के श्री गणपतिचा कारखाना में मूर्तियों को डिसइन्फेक्ट करता कर्मचारी। महाराष्ट्र में गणेश उत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
    • उत्तरप्रदेश:यहां बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 378 नए मरीज मिले। यह एक दिन में संक्रमितों कीसबसे ज्यादासंख्या है। इससे पहले 20 मई को 339 मरीज मिले थे। अब प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 8075 हो गई है। उधर, अनलॉक-1 के तहत आज से राज्य में सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक बाजार खुल रहे हैं।बस सेवाएं भीशुरू हो गई हैं। हालांकि, कंटेनमेंट जोन में पाबंदियां 30 जून तक रहेंगी।
    • राजस्थान:प्रदेश मेंसोमवार को संक्रमण के149 मामले आए। इनमें भरतपुर में 44, जयपुर में 32, बारां में 27, पाली में 21, कोटा में 10, झालावाड़ में 5, झुंझुनूं में 4, सिरोही में 3, दौसा में 2, जबकिटोंक में 1 संक्रमित मिला। चार संक्रमितों की मौत भी हुई। इनमें जयपुर में 2, बारां और बीकानेर में 1-1 व्यक्ति ने जान गंवाई।
    यह जयपुर का बड़ी चौपड़ इलाका है। कंटेनमेंट जोन होने की वजह से अभी यहां सख्ती है। ऐसे में इस इलाके में सन्नाटा छाया हुआ है।
    • बिहार: यहांसोमवार को संक्रमण के 65 केस आए। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या 3872 हो गई। यहां अब तक 1520 लोग ठीक हो चुके हैं और 23 की मौत हुई है। राज्य के सभी 38 जिलों में संक्रमण फैल चुका है। इनमें सबसे ज्यादा प्रभावित पटना में 246 केस आए हैं। इसके बाद रोहतास में 206 मरीज हैं।
    पटना के पाटलीपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 100 बिस्तरों वाला क्वारैंटाइन सेंटर बनाया जा रहा है। राज्य में प्रवासी मजदूरों की वापसी के बाद से संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है।

    आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

    Advertisements

    तस्वीर दिल्ली की है। यहां एक कोरोना पॉजिटिव की मौत के बाद लोगों ने प्रोटेक्टिव सूट पहनकर निगम बोध घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया।

    https://www.bhaskar.com/national/news/coronavirus-india-today-news-updates-live-kerala-delhi-maharashtra-rajasthan-tamil-nandu-cases-novel-corona-covid-19-death-toll-127362358.html

    Advertisements
    RELATED ARTICLES
    - Advertisment -

    Most Popular

    Recent Comments