HomeUttar PradeshAgraएक घंटे में ही तूफान बदल गया ताजनगरी का हुलिया

एक घंटे में ही तूफान बदल गया ताजनगरी का हुलिया

तूफान, बारिश और ओले से शुक्रवार को तबाही मच गई,​ बादलों की गडगडाहट से लोग सहम गए। करीब 50 मिनट तक आंधी तूफान और बारिश ने कहर बरपाया, पेड टूट कर गिर गए। शहर और देहात में बिजली के खंभे टूट गए। बिजली ठप होने से शहर में अंधेरा छा गया।

शुक्रवार दोपहर में बादल छा गए थे। इससे गर्मी से राहत मिली। रात सात बजे तेज हवा चलने लगी, 7: 10 बजे आंधी के बाद तूफान और बारिश ने तबाही मचाई। पेड टूटकर गिरने लगे, ​बादलों की गडगडाहट के साथ तेज बारिश और ओले पडे। तूफान की अधिकतम रफ्तार रात 7: 30 बजे 124 किलोमी​टर प्रति घंटा तक पहुंच गई। इससे पेड और विद्युत खंभे टूट कर गिर गए।

मकानों की टीन शेड उड गईं, बारिश भी तेज होती गई। इसके बाद रफ्तार कुछ कम हुई, रात 7: 55 बजे तक बारिश होती रही। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि तूफान की अधिकतम रफ्तार 124 किलोमीटर से भी अधिक हो सकती है।

वहीं, रात 7: 30 बजे तक बारिश 28 एमएम हुई है। मौसम विभाग के मॉनीटरिंग सिस्टम का संपर्क भी रात 7: 30 बजे टूट गया। ऐसे में तूफान की रफ्तार और बारिश का सटीक आकलन शनिवार को हो सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments