HomeUttar PradeshAgraMP के 9 जिले कोरोना मुक्त, एक्टिव केस में भी गिरावट

MP के 9 जिले कोरोना मुक्त, एक्टिव केस में भी गिरावट

मध्य प्रदेश सरकार ने 9 जिलों को कोरोना मुक्त घोषित कर दिया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) मुहम्मद सुलेमान ने इसकी जानकारी दी है। इसके अलावा राज्य के आठ जिलों में कोई केस सामने नहीं आया है। 93,849 सैंपल अभी तक टेस्ट हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, 1 मई तक 32 जिलों में मामले सामने आए थे और 15 मई तक राज्य के 52 में से 44 जिलों में संक्रमण की पुष्टि हो गई। राज्य में 4595 मामले सामने आए हैं। इनमें से 2283 लोग ठीक हो गए हैं और 239 लोगों की मौत हो गई है। एक्टिव केस 45 फीसद है। इंदौर में अब तक 2,378 मामले सामने आ गए हैं और 99 लोगों की मौत हो गई है। अब तक 1100 से ज्यादा लोग ठीक हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में अब तक 85,940 मामले सामने आ गए हैं और वहीं 2752 लोगों की मौत हो गई है। 53,035 एक्टिव केस हैं। 30,152 मरीज ठीक हो गए हैं।

Advertisements
Advertisements

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments