Realme ने अपने पिछले साल लॉन्च हुए बजट स्मार्टफोन Realme 3 Pro के लिए नया अपडेट रोल आउट किया है। इस नए अपडेट के साथ यूजर्स को अप्रैल 2020 का Android सिक्युरिटी पैच भी मिलेगा। Realme फोरम से मिली जानकारी के मुताबिक, Realme 3 Pro के लिए यह लेटेस्ट अपडेट RMX1851EX_11.C.05 के नाम से रोल आउट किया गया है। नए अपडेट के साथ कुछ नए फीचर्स जोड़ने के अलावा बग्स भी फिक्स किए गए हैं। Realme के पैच नोट के मुताबिक, इसके साथ Android सिक्युरिटी पैच 2020 रोल आउट किया गया है। Realme 3 Pro के नए अपडेट के साथ DocVault ID ऐप भारतीय यूजर्स के लिए जोड़ा गया है। इस फीचर के अलावा फोन के कई बग्स फिक्स किए गए हैं।
Realme 3 Pro के लिए रोल आउट हुआ नया अपडेट, जोड़ा गया DocVault ID
Advertisements
Advertisements
RELATED ARTICLES