HomePoliticsदिग्विजय को बर्दाश्त व सिंधिया को अपमानित करने की मजबूरी बताएं कमल...

दिग्विजय को बर्दाश्त व सिंधिया को अपमानित करने की मजबूरी बताएं कमल नाथ: भाजपा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ से प्रश्न किया है कि ऐसी कौन सी मजबूरी थी कि वे सरकार बनने के पहले दिन से दिग्विजय सिंह को बर्दाश्त करते रहे और अंतत: सरकार गिराने का खामियाजा भुगतना पड़ा।

Advertisements

उनके दबाव में लगातार अपने ही विधायकों और मंत्रियों का अपमान क्यों किया। क्यों उनके बेटे को कैबिनेट मंत्री बनाने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ विधायकों की राजनीति का गला घोंटा। यह जनता के सामने स्पष्ट करना चाहिए।

Advertisements

शर्मा ने आशंका व्यक्त की कि कोई ऐसा कारण जरूर है, जिसके चलते मुख्यमंत्री के रूप में कमल नाथ ने लगातार दिग्विजय सिंह की नाजायज बातों को सहन किया। अगर नाथ समय रहते उन बातों का राजफाश करते, तो शायद तमाम विधायकों को अपनी विधायकी का बलिदान नहीं देना पड़ता। नाथ आज अपना सिर नहीं धुन रहे होते।

Advertisements

कमल नाथ ने भारत की राजनीति में ईमानदारी और शुचिता की परंपरा कायम रखने वाले सिंधिया परिवार के मुखिया ज्योतिरादित्य सिंधिया को सड़क पर उतरने की नसीहत दे डाली।

Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments