कोरोना संक्रमण फैलने के बाद सरकारी और निजी अस्पतालों में गंभीर मरीजों को इलाज नहीं मिल रहा था। ऐसे में निजी अस्पतालों ने इमरजेंसी सेवाएं शुरू कर दी हैं, हॉस्पिटल में रेड जोन बनाकर सर्जरी की जा रही है। आधा दर्जन अस्पतालों ने सुविधा शुरू कर दी है। वहीं, एसएन इमरजेंसी में भी मरीजों को भर्ती किया जा रहा है।
विजय नगर कॉलोनी के एक हॉस्पिटल में रिंग रोड निवासी 32 साल के युवक के तेज पेट दर्द होने पर एपेंडिसाइटिस का आपरेशन किया गया। इसके लिए हॉस्पिटल में रेड जोन बनाया गया, डॉक्टरों की टीम ने पीपीई एन 95 मास्क का इस्तेमाल किया। आपरेशन के बाद आपरेशन थिएटर को सेनेटाइज कराया गया, मरीज को रेड जोन में बनाए पोस्ट आपरेटिव वार्ड में भर्ती कर दिया गया। मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई, हॉस्पिटल में रेड जोन बनाया गया था इसलिए कोई समस्या नहीं हुई। यहां मरीजों को इमरजेंसी सेवाएं दी जा रही हैं। इसी तरह से शहर के आधा दर्जन अस्पतालों ने सुविधा शुरू कर दी है।