HomeUttar PradeshAgraजिले की सीमा पर रोका तो कर दिया पुलिस पर पथराव

जिले की सीमा पर रोका तो कर दिया पुलिस पर पथराव

लॉकडाउन में शनिवार की शाम को बसई जगनेर के तांतपुर से लगे राजस्थान से एक दर्जन से अधिक युवकों ने जबरन आने की कोशिश की।वहां तैनात पुलिस के रोकने पर हमला बोल दिया। युवकों ने पथराव और फायरिंग कर दी। इससे अफरातफरी मच गई। पुलिस ने लाठीचार्ज करके सीमा में घुसने की कोशिश करते लोगों को खदेड़ा। पुलिस ने एक हमलावर को तमंचे समेत दबोच लिया। मामले में युवक और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Advertisements
Advertisements

थाना बसई जगनेर की सीमा राजस्थान से लगती है। लॉकडाउन के चलते सीमा सील करके वहां फोर्स तैनात किया गया है। शनिवार की शाम को छह बजे एसआई पंकज यादव की ड्यूटी सीमा पर लगी हुई थी। इसी दौरान भरतपुर की ओर से आए 10-15 लोग आगरा की सीमा में आने लगे। पुलिस ने लॉकडाउन के चलते सीमा सील होने का हवाला देते हुए उन्हें रोक दिया। इस पर युवक पुलिस से विवाद करने लगे। उनका कहना था कि वह लोग सब्जी आदि खरीदने के लिए वहां आते-जाते हैं

Advertisements
Advertisements
Previous article
Next article
एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के वार्ड में कोरोना पॉजिटिव मरीज शिफ्ट कर दिया गया। शनिवार सुबह जानकारी होने पर उसे बाहर निकाल दिया, मरीज की बहन अपने भाई को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कराने की गुहार लगाती रही। बहन ने अपने बडे भाई की मदद से कोरोना संक्रमित को स्ट्रेचर पर लिटाकर वार्ड तक पहुंचाया। 29 को छीपीटोला निवासी एनएसयूआइ के कार्यकर्ता ने अपने 22 साल के भाई को पेट में संक्रमण होने पर बुधवार रात को एसएन इमरजेंसी में भर्ती किया गया। यहां इलाज ना मिलने पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल कर दिए। इसके बाद उसका इलाज शुरू कर दिया, कोरोना की जांच के लिए सैंपल भेजे गए। शुक्रवार रात को कोरोना निगेटिव मानते हुए इमरजेंसी से घडी वाली बिल्डिंग स्थित मेडिसन वार्ड में शिफ्ट कर दिया। शनिवार सुबह जानकारी हुई कि मरीज कोरोना पॉजिटिव है। उसे प्रथम मंजिल स्थित वार्ड से बाहर निकाल दिया। अपने भाई को एसएन परिसर में कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट करने के लिए बहन गुहार लगाती रही, इसके वीडियो भी वायरल हुए हैं। पीपीई पहने कर्मचारी दूर खडे रहे, बहन ने अपने बडे भाई की मदद से उसे स्ट्रेचर पर लिटाया, वे सामान्य मास्क पहने ​हुए थे। स्ट्रेचर से आइसोलेशन वार्ड लेकर पहुंचे। प्राचार्य डॉ जीके अनेजा ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments