HomeEntertainmentगेम ऑफ थ्रोन’ को 'रामायण' ने रिकॉर्ड अंतर से पछाड़ा, 'सीता' बनी...

गेम ऑफ थ्रोन’ को ‘रामायण’ ने रिकॉर्ड अंतर से पछाड़ा, ‘सीता’ बनी दीपिका चिखलिया ने कही ये बात

रामानंद सागर के पौराणिक धारावाहिक ‘रामायण’ में सीता के रूप में अभिनय करने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया तीन दशक बाद फिर से रिकॉर्ड बनाने को लेकर खुश हैं। रामानंद सागर का महाकाव्य रामायण लगभग तीन दशक बाद टेलीकास्ट हुआ हैl

यह दुनिया में सबसे अधिक देखा जाने वाला मनोरंजन शो बन गया है। सीता भूमिका निभाकर लोकप्रियता हासिल करने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया इस धारावाहिक को फिर से मिले प्यार को लेकर बहुत खुश हैं। उन्हें लगता है कि 30 साल पहले का जादू एक बार फिर काम कर गया हैं।

Advertisements
Advertisements

गुरुवार को दूरदर्शन चैनल के आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट किया गया, ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड!! दुनिया भर में दूरदर्शन रिकॉर्ड व्यूअरशिप के साथ रामायण 16 अप्रैल को 7.7 करोड़ दर्शकों के साथ शो दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला एंटरटेनमेंट शो बन गया है।’ शो ने व्यूवरशिप के मामले में लोकप्रिय शो ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ को पछाड़ दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments