HomeUttar Pradeshलॉकडाउन में आधी रात के बाद धर्मकांटा पर डकैती, मालिक को गोली...

लॉकडाउन में आधी रात के बाद धर्मकांटा पर डकैती, मालिक को गोली मारी

लॉकडाउन के दौरान जगनेर थाना क्षेत्र में धर्मकांटा पर शुक्रवार आधी रात को बदमाशों ने डाका डाला। धर्मकांटा का गेट नहीं खोलने पर उसके मालिक को गोली मारकर घायल कर दिया। इसके बाद गेट खुलवाकर बदमाश एक लाख रुपये से अधिक लूटकर ले गए। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इलाके की नाकाबंदी करके चेकिंग की। मगर, बदमाश हाथ नहीं आए।

Advertisements
Advertisements

जगनेर कस्बा निवासी अमित कुमार बिंदल पुत्र रामकुमार का आगरा रोड पर धर्मकांटा है। शुक्रवार की रात पिता-पुत्र दोनों धर्मकांटा पर सो रहे थे। आधी रात को नकाबपोश छह बदमाशों ने वहां धावा बोल दिया। बदमाशों ने पिता-पुत्र से धर्मकांटा परिसर में बने कमरे का गेट खुलवाने का प्रयास किया। उसे नहीं खोलने पर गेट के नीचे से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान कमरे का लोहे का जंगला काटना शुरू कर दिया।

Advertisements
Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments