जापान में रविवार को कोरोना वायरस के 72 नए मामले सामने आए हैं। 1 अप्रैल के बाद कोरोना रागियों की सबसे कम तादाद है। इसके साथ जापान में कोरोना के कुल रोगियों की तादाद 13,231 के पार पहुंच गई है। जापान की राजधानी टोक्यो में कोरोना रागियों की संख्या 3,900 से अधिक हैं। कोरोना से मरने वालों आंकड़ा के पार पहुंच गया है। जापान की सरकार ने लोगों को घर के अंदर रहने को कहा है। जापान में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रधानमंत्री शिंजो एबी ने आपातस्थिति की घोषणा कर दी है। साथ ही अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले असर से निपटने के लिए एक ट्रिलियन डॉलर (76 लाख करोड़ रुपये) के प्रोत्साहन पैकेज का एलान किया। जापान में इस समय 3,650 कोरोना मरीज हैं, जो तमाम देशों की तुलना में बहुत कम हैं। जापान दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है।