भारत में बड़ी संख्या में हर महीने दो पहिया वाहनों की बिक्री की जाती है। जिनमें से मोटरसाइकिल सेगमेंट का बड़ा योगदान होता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यामाहा की ओर से जल्द ही नई मोटरसाइकिल के तौर पर Yamaha XSR 155 को लॉन्च किया जा सकता है। इस मोटरसाइकिल को कब तक लॉन्च किया जा सकता है। इसकी क्या जानकारी सामने आई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Yamaha XSR 155 होगी लॉन्च
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यामाहा की ओर से नई मोटरसाइकिल को भारत में लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। हालांकि अभी निर्माता की ओर से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि अगले कुछ महीनों के दौरान इसे लॉन्च किया जाएगा।
क्या मिली जानकारी
यामाहा की नई मोटरसाइकिल को लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी मिली है। लॉन्च से पहले निर्माता की ओर से इसे टेस्ट किया जा रहा है। इसी दौरान इस मोटरसाइकिल को देखा गया है। टेस्ट के दौरान देखी गई यूनिट पूरी तरह से ढंकी हुई थी। लेकिन इसे नियो रेट्रो डिजाइन के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
कैसे होंगे फीचर्स
निर्माता की ओर से लॉन्च के समय ही इसके सभी फीचर्स की जानकारी दी जाएगी। लेकिन उम्मीद है कि इसमें 17 इंच अलॉय व्हील्स, एलईडी लाइट्स, ड्यूल चैनल एबीएस, फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सिंगल सीट जैसे फीचर्स को दिया जा सकता है।
कितना दमदार इंजन
यामाहा की ओर से इस बाइक में 150 सीसी की क्षमता का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन ही दिया जा सकता है। जिससे इसे 18.5 पीएस की पावर और 14 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसमें पांच स्पीड ट्रांसमिशन भी दिया जाएगा।
कब होगी लॉन्च
निर्माता की ओर से अभी इस बारे में औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इस मोटरसाइकिल को भारतीय बाजार में 11 नवंबर को लॉन्च किया जा सकता है।
किनसे होगा मुकाबला
भारतीय बाजार में यामाहा की नई मोटरसाइकिल को भी 150 सीसी क्षमता वाले सेगमेंट में लॉन्च किया जा सकता है। इस मोटरसाइकिल को सीधे तौर पर Yamaha FZ, Bajaj Pulsar, TVS Apache, Hero और Honda की मोटरसाइकिल से चुनौती मिलेगी।