हर साल सलमान खान कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस के सीजन में कोई न कोई ऐसा आता है, जिसके प्रति होस्ट और मेकर्स पर बायस्ड होने का आरोप लगता है। इस सीजन में वह कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद हैं। जब बीते हफ्ते नॉमिनेट होने और सबसे कम वोट्स मिलने के बाद भी कुनिका शो से बेघर नहीं हुईं, तो इस शो के दर्शकों का गुस्सा फूट पड़ा।
इतना ही नहीं, जिस तरह से कुनिका सभी के परिवार पर जा रही हैं और सलमान उन्हें कुछ नहीं कह रहे हैं, वह भी फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि सलमान खान से कुनिका के पुराने संबंध होने की वजह से मेकर्स उन पर मेहरबान है। अब इन सभी आरोपों के बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि सलमान खान ने कंधें पर शॉर्ट ड्रेस पहनी जिस लड़की को उठाया है, वह कोई और नहीं, बल्कि कुनिका सदानंद है।
सलमान खान ने किया था कुनिका संग इंटीमेट डांस?
सोशल मीडिया पर सलमान खान और कुनिका सदानंद के इस वायरल वीडियो को किसी और ने नहीं, बल्कि रुबीना दिलैक के एक फैन क्लब ‘रुबियोलॉजी’ ने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। इस पुराने वीडियो में सलमान खान शर्टलेस होकर डांस कर रहे और उनके साथ कई बैकग्राउंड डांसर्स भी हैं। तभी एक लड़की मंच पर आती है, जिसने ब्लू रंग की शॉर्ट ड्रेस पहनी है।
जो सलमान खान के क्लोज आने की कोशिश करती है और कभी उनकी बॉडी को छूने की कोशिश करती है। भाईजान खुद पर गिरती इस लड़की को लिफ्ट करके अपने कंधे पर उठा लेते हैं। इस पेज ने ये दावा किया कि इस वीडियो में नजर आ रही लड़की कोई और नहीं, बल्कि कुनिका सदानंद हैं। उसने लिखा, “अब मुझे समझ आया सलमान खान कुनिका का इतना साइड क्यों लेता है।
इंटरनेट पर ये जो वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, उसमें सलमान खान तो जरूर हैं, लेकिन इसमें नजर आ रही लड़की कुनिका सदानंद बिल्कुल भी नहीं हैं। इस वीडियो में सलमान जो लड़की है, वह कोरियोग्राफर पोनी वर्मा हैं, जो सिंघम एक्टर प्रकाश राज की पत्नी हैं और ये 1998 के एक फेमस अवॉर्ड का प्रोफेशनल डांस वीडियो है।
सलमान खान और कुनिका सदानंद का नाता भले ही पुराना है, लेकिन वह फिल्मों तक हैं। उन दोनों ने साथ में ‘हम साथ-साथ है’, प्यार तो होना ही था, शादी करके फंस गया, जैसी फिल्मों में उन्होंने साथ में काम किया है।