आपको बता दें कि Min Hengcai का जीवन बहुत नॉर्मल तरीके से बीत रहा है। उनके रूटीन में किताबें पढ़ना, वॉक करना और जमीन पर लगाई गई सब्जियों की देखभाल करना शामिल है। वो सुबह आठ बजे सोकर उठ जाते हैं और कुछ इस तरह अपनी जिंदगी जी रहे हैं। वहीं रात में 10 बजे वो सो भी जाते हैं।
ब्लैक होल है गुफा का नाम
उन्होंने अपनी गुफा का नाम Black Hole रखा है। ऐसा नाम रखने का मकसद सिर्फ ये था कि उन्हें याद रहे कि इंसान इस ब्रह्मांड में बहुत छोटा है। आपको बता दें कि Min Hengcai फिजूल के खर्च बिल्कुल नहीं करते हैं। इसके अलावा उन्होंने शादी से भी दूरी बना ली है।
शादी को बताया पैसों की बर्बादी
दरअसल, उनका मानना है कि आज के समय में सच्चा प्यार मिलना बेहद मुश्किल है। इसके लिए फिर क्याें ही इतनी मेहनत की जाए। उन्हें लगता है कि जब सच्चा प्यार नहीं मिलता तो शादी जैसी चीजों पर इतना क्यों ही खर्च करना चाहिए। अभी वो अकेले ही रहते हैं।