अहमदाबाद में हुए विमान हादसे का असर पटना एयरपोर्ट से संचालित होने वाली फ्लाइटों पर भी दिखा। शाम पांच बजे के बाद ही फ्लाइटों का टाइम-टेबल बिगड़ गया है। देरी की वजह से उन्हें रि-शेड्यूल किया जा रहा है। वहीं, शाम 7:35 बजे बेंगलुरु से पटना आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट संख्या एसजी531 को रद कर दिया गया है।
हालांकि, 7:35 बजे पटना से अहमदाबाद के लिए रवाना होने वाली इंडिगो की फ्लाइट को कैंसिल नहीं किए जाने की बात अब तक कही जा रही है।
विमानों की लेटलतीफी के पीछे का कारण बताया जा रहा है कि अहमदाबाद से दिल्ली होकर शाम में तीन फ्लाइटों पटना पहुंचती हैं। उनके समय का पुनर्निधारण किया गया है, जिसके कारण दूसरे विमानों की समयसारिणी प्रभावित हुई है।
बताया जाता है कि स्पाइसजेट की बेंगलुरु-पटना फ्लाइट रद होने से दस मिनट पहले इंडिगो का विमान बेंगलुरु से 29 मिनट यहां लैंड हुआ। इससे पहले पुणे-पटना फ्लाइट भी समय से छह मिनट पहले पटना पहुंच गई।
विमानन कंपनियों के अधिकारियों के मुताबिक, अहमदाबाद में हुए हादसे का बड़ा असर पटना एयरपोर्ट पर नहीं पड़ने वाला है। तीन फ्लाइटें जो दिल्ली से पटना आने वाली थीं, उनके पहुंचने में देरी होने की आशंका है।
इस कारण शाम की फ्लाइटों के समय में थोड़ा बदलाव आया है। शाम 5:40 बजे दिल्ली से पहुंचने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 40 मिनट की देरी से लैंड हुई। इसके बाद रही इंडिगो की ही दिल्ली-पटना फ्लाइट 26 मिनट की देरी से आई।
Advertisements