Ahmedabad Plane Crash मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अहमदाबाद में विमान दुर्घटना की दुखद खबर अत्यंत पीड़ादायक है। कई यात्रियों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि सभी सुरक्षित रहें और इस प्रकार की घटनाओं में जनहानि न हो।
गुजरात में अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट AI 171 आज दिन में उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एयरपोर्ट के बाहर दुर्घटनाग्रस्त होने से जनहानि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उधर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दुर्घटना पर केंद्र सरकार से तुंरत स्पष्टीकरण मांगा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 की दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस हृदयविदारक हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अहमदाबाद में विमान दुर्घटना की दुखद खबर अत्यंत पीड़ादायक है। कई यात्रियों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।
मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि सभी सुरक्षित रहें और इस प्रकार की घटनाओं में जनहानि न हो। उन्होंने शोकाकुल परिवारों को धैर्य और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में पीड़ितों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित एक मीडिया समूह के कार्यक्रम के दौरान दुर्घटना पर शोक जताया और अपने विचार रखे।
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि अहमदाबाद प्लेन क्रैश की दुर्घटना का तुंरत स्पष्टीकरण आए जिससे आशंकाओं का उन्मूलन हो सके। उन्होंने आगे कहा कि यात्रियों और क्रू के सदस्यों, सभी के लिए प्रार्थनाएं। सर्वोच्च स्तरीय बचाव, राहत और उपचार उपलब्ध कराया जाए।
Related