उन्होंने यमुना को साफ करने, दिल्लीवासियों समस्याओं के समाधान करने के साथ ही विकसित दिल्ली का वादा किया था। इस दिशा में काम शुरू हो गया है। यमुना की सफाई का काम वह स्वयं देख रहे हैं। कार्य की प्रगति की समीक्षा बैठक भी कर चुके हैं। दिल्ली की सड़कों को बेहतर करने व नई सड़क बनाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण अपना सहयोग दे रहा है। इसी तरह से कई अन्य योजनाओं पर काम चल रहा है।