प्रदेश में गरम शहरों की स्थिति

क्रम, शहर, अधिकतम तापमान

Advertisements
Advertisements
  • 1, आगरा व झांसी, 45.9
  • 2, कानपुर, 44.4
  • 3, वाराणसी व प्रयागराज, 43.8

लू में बरतें यह सावधानी

  1. सूती, हल्के व ढीले कपड़े पहनें।
  2. सुबह 11 से शाम चार बजे तक धूप में निकलने से बचें।
  3. घर से बाहर निकलते समय टोपी या छाता अवश्य लगाएं।
  4. नीबू पानी, घर में बनी लस्सी, छाछ, चावल का पानी पिएं।
  5. डिहाइड्रेशन से बचाव को अधिक से अधिक पानी पिएं।

12 तक लू का अलर्ट

मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि प्रदेश में सक्रिय मौसमी तंत्रों का प्रभाव समाप्त होने से मौसम शुष्क हो गया है, जिससे अधिक गर्मी का अहसास हो रहा है। शहर में 12 जून तक लू परेशान करेगी। 10 से 12 जून तक न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। 13 जून को आंधी के साथ वर्षा हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी।