HomeRashifalकर्क से कन्या Aaj Ka Rashifal 9 जून 2025: सिंह राशि की...

कर्क से कन्या Aaj Ka Rashifal 9 जून 2025: सिंह राशि की लाइफ में आएंगी खुशियां, कैसा रहेगा कर्क-कन्या का दिन?

Aaj Ka Rashifal 9 जून 2025 के अनुसार, बुधदेव और बृहस्पति देव का मिथुन राशि में संचार कौशल और बौद्धिक प्रवृत्तियों को प्रबल करेगा। सूर्यदेव वृषभ राशि में स्थित रहकर हमें स्थिरता और व्यावहारिक दृष्टिकोण देंगे। आज का दिन कर्क, सिंह और कन्या के लिए बेहद खास रहने वाला है। ऐसे में आइए ऐस्ट्रॉलजर आनंद सागर से जानते हैं इन राशियों (Horoscope Today 9 June 2025) का दैनिक राशिफल।

कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)

चंद्रदेव आज आपके पंचम भाव में वृश्चिक राशि से गोचर कर रहे हैं, जो रचनात्मकता और प्रेम संबंधों में गहराई ला सकता है। मिथुन राशि में स्थित देवगुरु बृहस्पति और बुधदेव आपको आत्मचिंतन और मानसिक स्पष्टता की ओर प्रेरित करते हैं।
सिंह राशि में स्थित मंगलदेव धन खर्च के प्रति आपको जल्दबाज बना सकते हैं। बजट बनाकर चलना उचित रहेगा। मेष राशि में स्थित शुक्र आपका आत्मविश्वास बढ़ा रही हैं, जिससे आप संबंधों में अधिक स्पष्टता और आत्मविश्वास से बात कर पाएंगे। चंद्रदेव की दृष्टि ग्यारहवें भाव पर है, जिससे आकस्मिक लाभ, विशेषकर बड़े भाई-बहनों से, संभव है।
शुभ रंग: मूंगा
शुभ अंक: 3
दिन की सलाह: नए आरंभ को अपनाएं, लेकिन वित्तीय मामलों में जमीन से जुड़े रहें।

Advertisements

सिंह आज का राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज चंद्रमा आपके चतुर्थ भाव में वृश्चिक राशि से गोचर कर रहे हैं, जो पारिवारिक जीवन और घर से जुड़े मामलों को प्रमुख बना सकता है। मिथुन राशि में स्थित बुधदेव और बृहस्पति देव आपके सामाजिक जीवन को समृद्ध बना रहे हैं। नए संपर्क बन सकते हैं।

Advertisements
आपकी ही राशि में स्थित मंगलदेव आपके आत्मबल और ऊर्जा को बढ़ा रहे हैं, लेकिन वर्चस्व की प्रवृत्ति से बचना चाहिए। मेष राशि में स्थित शुक्र प्रेम जीवन में नए अनुभवों की ओर प्रेरित कर रही हैं। चंद्रदेव की दृष्टि दशम भाव पर है। कार्यक्षेत्र और परिवार के बीच संतुलन आवश्यक है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 9
दिन की सलाह: अपनी ऊर्जा को रिश्तों को पालन में लगाएं। यही सामंजस्य लाएगा।

कन्या आज का राशिफल (Virgo Horoscope Today)

चंद्रदेव आज आपके तृतीय भाव से गोचर कर रहे हैं, जो आपकी वाणी, संवाद और सीखने की प्रवृत्ति को बल देता है। मिथुन राशि में स्थित बुधदेव और बृहस्पति देव आपके करियर को नई दिशा में ले जा सकते हैं। सिंह राशि में द्वादश भाव से स्थित मंगलदेव आंतरिक बेचैनी ला सकते हैं।

मेष राशि में स्थित शुक्र आपको साहसिक निर्णय लेने के लिए प्रेरित कर रही हैं। संपत्ति या पैतृक धन से जुड़े लाभ संभव हैं। चंद्रदेव की दष्टि नवम भाव पर है। भाग्य का साथ मिलेगा और आकस्मिक लाभ हो सकते हैं। सूर्यदेव का नवम भाव से गोचर निवेश में लाभ के संकेत दे रहा है।
शुभ रंग: नेवी ब्लू
शुभ अंक: 6
दिन की सलाह: सामुदायिक गतिविधियों में भाग लें। इससे नई दृष्टि और संपर्क मिलेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments