HomeNationalदिल्ली जल बोर्ड में बड़े स्तर पर बदलाव, 41 अधिशासी अभियंताओं का...

दिल्ली जल बोर्ड में बड़े स्तर पर बदलाव, 41 अधिशासी अभियंताओं का किया गया तबादला

दिल्ली जल बोर्ड में कामकाज को बेहतर करने के लिए बड़े स्तर पर अभियंताओं का स्थानांतरण किया गया है। भाजपा सरकार के सामने इस गर्मी में पेयजल आपूर्ति बनाए रखने और जलभराव की समस्या दूर करने की चुनौती है।
यमुना की सफाई का काम भी चल रहा है। पिछले महीने लापरवाही बरतने वाले कई अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई थी। अब बड़े स्तर पर अधिकारी बदले जा रहे हैं।

पिछले महीने कौशल राज शर्मा को मिली थी बड़ी जिम्मेदारी

पिछले माह वाराणसी के पूर्व मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा को दिल्ली जल बोर्ड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है। उनके आने के बाद बोर्ड में बड़े स्तर पर यह पहला बदलाव किया है।दिल्ली जल बोर्ड द्वारा छह जून के आदेश में कुल 41 अधिशासी अभियंताओं के स्थानांतरण किए गए हैं। सभी को तत्काल प्रभाव से नया दायित्व संभालने का निर्देश दिया गया है। आने वाले दिनों में कुछ और अधिकारियों के स्थानांतरण की बात कही जा रही है।

Advertisements
Advertisements

दिल्ली जल बोर्ड ने कामकाज को बेहतर करने के लिए 41 अधिशासी अभियंताओं का तबादला किया है। भाजपा सरकार के सामने पेयजल आपूर्ति बनाए रखने और जलभराव की समस्या से निपटने की चुनौती है। यमुना की सफाई का काम भी जारी है। वाराणसी के पूर्व मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा को दिल्ली जल बोर्ड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है जिसके बाद यह बड़ा बदलाव किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments