अगर आप कश्‍मीर जा रहे हैं तो एक बार यहां पर कश्मीर ग्रेट लेक्स ट्रैक पर जरूर जाएं। ये कश्मीर के गांदरबल जिले में मौजूद है। इसे यहां का सबसे फेमस ट्रैक माना जाता है। आपको यहां जन्‍नत वाली फील‍िंग आएगी।

पटनीटॉप

उधमपुर जिले में 2024 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद ये Hill Station खूबसूरती के मामले में क‍िसी से कम नहीं है। यहां देवदार के पेड़ों के घने जंगल और पहाड़ियों का सुंदी नजारा आपको देखने को म‍िलेगा। यहां आकर आप क्‍वाल‍िटी टाइम स्‍पेंड कर सकते हैं। ये जगह पैराग्लाइडिंग के ल‍िए भी जानी जाती है।

Advertisements
Advertisements

गुलमर्ग

कश्‍मीर जा रहे हैं तो गुलमर्ग याद से जरूर जाएं। यहां आपको फूलों का मैदान देखने को म‍िलेगा। यह जगह कश्मीर की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां आकर आपको शांति‍ का एहसास हाेगा। आपमें ताजगी भर जाएगी।

दूधपथरी

आठ हजार फीट की ऊंचाई पर बसे दूधपथरी का नजारा बेहद खूबसूरत है। इसे दूध की घाटी कहा जाता है। यहां आपको ऊंचे-ऊंचे पहाड़, हरियाली, झील का सुंदर नजारा देखने को म‍िलेगा।

डल लेक

कश्मीर जाएं तो डल झील में शिकारा पर राइडिंग जरूर करें। अगर आपने ऐसा नहीं क‍िया तो समझ लें क‍ि आपकी यात्रा अधूरी रह गई है। झल झील का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को म‍िलेगा।