HomeRashifalमेष से मिथुन Aaj Ka Rashifal 5 जून 2025: मेष वालों की...

मेष से मिथुन Aaj Ka Rashifal 5 जून 2025: मेष वालों की होगी खूब तरक्की, जानें वृषभ-मिथुन राशि का हाल

आज यानी 5 जून का दिन मेष राशि के जातकों में भावनात्मकबदलाव देखने को मिलेंगे। वहीं, वृषभ के लोग जीवन में आगे बढ़ेंगे। आज चंद्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं, जबकि शुक्र देव मेष राशि से संचरण कर रहे हैं। आज का दिन एकाग्रता और जोश की ऊर्जा से भरा हुआ है। ऐसे में आइए जानते हैं (Horoscope Today 05 June 2025) मेष, वृषभ और मिथुन राशि को किन बातों का खास ध्यान रखना होगा।

मेष आज का राशिफल

आज शुक्र देव आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपके अंदर आत्मविश्वास और आकर्षण का नया तेज महसूस होगा। यह समय आपके लिए निजी तरक्की और प्रेम संबंधों में खुलकर पहल करने का बेहतरीन अवसर ला रहा है। वहीं, कन्या राशि में स्थित चंद्रमा स्वास्थ्य और रोजमर्रा की आदतों पर ध्यान दिला रहे हैं, इसलिए भोग-विलास और अनुशासन के बीच संतुलन बनाना जरूरी रहेगा।
आज किसी भी तरह के जल्दबाजी वाले फैसलों से बचें। यह समय रिश्तों और आर्थिक मामलों के लिहाज से भी अनुकूल कहा जा सकता है। बस जरूरत है अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने की। चंद्रमा द्वादश भाव को देख रहे हैं, जिससे खर्चों में बढ़ोतरी की संभावना है। ऐसे में बजट का थोड़ा ध्यान रखें।
शुभ रंग: गाढ़ा लाल (क्रिमसन)
शुभ नंबर: 9
आज का सुझाव: जोश में होश न खोएं प्रैक्टिकल सोच के साथ आगे बढ़ें, ताकि आपकी मेहनत का स्थायी फल मिले।

वृषभ आज का राशिफल

आज कन्या राशि में गोचर कर रहे चंद्रमा आपकी रचनात्मकता को उभार रहे हैं, जिससे आपका ध्यान उन चीजों पर जाएगा, जो आपको निजी आनंद और सुकून देती हैं। वहीं, मेष राशि में स्थित शुक्र देव आपके अवचेतन मन में दबे कुछ पुराने भावों और इच्छाओं को जाग्रत कर सकते हैं। यह समय भीतर झांकने और बीते रिश्तों को समझने का अवसर भी ला रहा है। लग्न में स्थित सूर्यदेव के कारण आज आप आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। आपकी उपस्थिति और आत्मविश्वास सभी का ध्यान खींच सकता है।

Advertisements
चंद्रमा ग्यारहवें भाव को दृष्टि कर रहे हैं, जिससे नेटवर्किंग और मित्रों से लाभ की प्रबल संभावना बन रही है। कहीं से अचानक धन लाभ भी हो सकता है। अब समय है कि आप बीते जुड़ावों से धीरे-धीरे खुद को मुक्त करें और कला या अध्यात्म से जुड़ी गतिविधियों में मन लगाएं। यह आपको अंदर से स्पष्टता और सुकून दोनों देगा।
शुभ रंग: पन्ना हरा (एमराल्ड ग्रीन)
शुभ नंबर: 6
आज का सुझाव: एकांत को अपनाएं। अपने भीतर के स्वर से फिर से जुड़ने का यही सही समय है।

मिथुन आज का राशिफल

आज चंद्रमा कन्या राशि से आपके चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे घर-परिवार से जुड़ी बातों पर ध्यान केंद्रित रहेगा। यह गोचर बाहरी गतिविधियों और घरेलू जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाने की आवश्यकता दर्शा रहा है। पारिवारिक जिम्मेदारियों से लाभ मिल सकता है। आपके संवाद करने का तरीका आज सामंजस्य बनाए रखने की कुंजी रहेगा।

Advertisements
ग्यारहवें भाव से शुक्र देव का गोचर सामाजिक मेलजोल को प्रमुखता दे रहा है। यह गोचर नए संपर्क और सहयोगी प्रयासों को बढ़ावा दे सकता है। चंद्रमा दशम भाव को देख रहे हैं, जिससे करियर में अच्छा प्रदर्शन संभव है। प्रमोशन या नए अवसर भी मिल सकते हैं।
शुभ रंग: आसमानी नीला
शुभनंबर: 5
आज का सुझाव: उन संबंधों को मजबूत करें जो आपके मूल्यों और लक्ष्यों के साथ मेल खाते हों। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments