शिक्षा के लिये काम किया। उन्हें आगे बढ़ाया। उत्तर प्रदेश में पाल, बघेल और धनखड़ अहिल्याबाई को देवी मानते हैं। समाज बच्चो को शिक्षित बनाने पर ध्यान दे। यही अहिल्याबाई को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। बेटी पढ़ाओ पर दिया जोर।

महाराष्ट्र विधानसभा के सभापति राम शिंदे ने कही ये बात

महाराष्ट्र विधानसभा के सभापति राम शिंदे ने कहा कि मैं अहिल्याबाई होल्कर के गांव से हूं। जिले का नाम अहमदनगर से अहिल्याबाई होल्कर नगर करके यहां आया हूं। उन्होंने सत्कर्म कर जीवन धन्य किया। काशी विश्वनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार कराया। जन्मस्थान पर स्मारक 700 करोड़ रुपये से तीन वर्ष में बनेगा।