गजब की फॉर्म में हैं पूर्व एमआई कप्तान
गौरतलब हो कि रोहित शर्मा मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने हैं। रोहित ने 14 पारियों में 31.53 की औसत और 150.18 की स्ट्राइक रेट से 410 रन बनाए हैं। इसमें चार अर्धशतक शामिल हैं। रोहित चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने पहले मैच में बिना खाता खोले आउट हो गए थे।
अहम मुकाबले में खेली हैं मैच जिताऊ पारी
इसके बाद सात पारियों में वह ज्यादा रन नहीं बना सके। हालांकि, वानखेड़े में सीएसके के ही खिलाफ फॉर्म में वापस आए। उन्होंने 45 गेंद पर नाबाद 76 रन की पारी खेली और मुंबई ने मैच जीता। इसके बाद SRH, RR के खिलाफ मैच जिताऊ अर्धशतक जड़े। गुजरात के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में 81 रन बनाए।
हिटमैन आईपीएल इतिहास में 300 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी बने। क्रिस गेल (357 छक्के) के बाद ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इतना ही नहीं रोहित शर्मा ने आईपीएल में अपने 7 हजार रन भी पूरे किए।