इन हमलों में 13 लोग मारे गए हैं और 60 से ज्यादा घायल हुए हैं, संपत्ति का भी भारी नुकसान हुआ है। रूस ने यूक्रेनी शहरों पर विभिन्न प्रकार की 69 मिसाइलें और 298 ड्रोन से ताजा हमला किया है। मारे गए 13 लोगों में जीटोमीर इलाके के तीन बच्चे भी शामिल हैं।

Advertisements

जेलेंस्की ने किया पोस्ट

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर पोस्ट मैसेज में अमेरिका पर कटाक्ष करते हुए कहा, अमेरिका की चुप्पी और विश्व में अन्य देशों के शांत रहने से पुतिन का हौसला बढ़ रहा है।

Advertisements
रूस का इस तरह का आतंकी हमला उस पर नए प्रतिबंध लगाने के लिए पर्याप्त है। विदित हो कि हथियारों के इस्तेमाल की दृष्टि से ताजा हमला 39 महीने से जारी युद्ध का सबसे बड़ा हवाई हमला था। जबकि रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि शनिवार-रविवार की रात देश की वायु सीमा में घुसे यूक्रेन के 95 ड्रोन को मार गिराया गया। इनमें से 12 राजधानी मास्को की ओर जा रहे थे।
रूस के हमलों को लेकर जेलेंस्की की बौखलाहट स्वाभाविक है। 20 जनवरी तक हर तरह की मदद कर रहा अमेरिका अब सैन्य मदद से हाथ सिकोड़ रहा है। रूस पर 30 दिन के युद्धविराम के लिए दबाव डाल रहे यूरोपीय संघ और ब्रिटेन ने हाल ही में रूस पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने नए प्रतिबंध लगाने में उनका साथ देने से इन्कार कर दिया है।