HomeEntertainmentCannes 2025: Simone Ashley भी हुईं Alia Bhatt की फैन! एक्ट्रेस से...

Cannes 2025: Simone Ashley भी हुईं Alia Bhatt की फैन! एक्ट्रेस से नहीं हटा पा रहीं नजरें

Alia Bhatt And Simone Ashley: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में आलिया भट्ट और सिमोन एश्ले की मुलाकात ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। आलिया ने अपने डेब्यू में रेड कार्पेट पर धूम मचाई, तो सिमोन ने अपनी खूबसूरती से सबका दिल जीत लिया है।
दोनों की एक तस्वीर ने फैंस को दीवाना बना दिया है, जिसमें वे एक-दूसरे के साथ हंसते-मुस्कुराते दिख रही हैं। यह तस्वीर लॉरियल पेरिस के एक इवेंट की है, जहां दोनों ब्रांड एंबेसडर के तौर पर शामिल हुई थीं। फैंस ने इस पल को ‘शानया मीट्स केट’ का नाम दिया, जो आलिया के स्टूडेंट ऑफ द ईयर और सिमोन के ब्रिजर्टन किरदारों से प्रेरित है।

आलिया और सिमोन का लुक

आलिया ने अपने पहले लुक में पीच रंग का फ्लोरल शियापरेली गाउन पहना, जो उनकी प्रिंसेस जैसी खूबसूरती को उभार रहा था। उनके दूसरे लुक में वह नीले जेम्स से सजे ब्लैक अरमानी प्रिवी गाउन में नजर आईं, जिसे रिया कपूर ने स्टाइल किया।

Advertisements
सिमोन एश्ले ने व्हाइट विविएन वेस्टवुड गाउन में रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा, जिसमें उनकी सादगी और ग्लैमर का मिश्रण देखने लायक था। दोनों की यह मुलाकात 23 मई 2025 को कान्स में हुई, जब वे लॉरियल पेरिस के लिए रेड कार्पेट पर एक साथ चलीं।

सोशल मीडिया हो रही तारीफ

सोशल मीडिया पर फैंस ने इस जोड़ी की तारीफों के पुल बांधे। एक फैन ने लिखा, ‘आलिया और सिमोन की केमिस्ट्री कमाल की है, जैसे दो बेस्ट फ्रेंड्स!’ वहीं एक अन्य ने लिखा, ‘शानया और केट का मिलन तो इतिहास बन गया!’ आलिया की मां सोनी राजदान ने भी इस तस्वीर पर हार्ट इमोजी के साथ प्यार बरसाया। सिमोन, जो ब्रिजर्टन में केट शर्मा के रोल से मशहूर हैं, ने भारतीय जड़ों को गर्व से दर्शाया है।

Advertisements

आलिया भट्ट का वर्क फ्रंट

आलिया भट्ट का कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू भारतीय सिनेमा के लिए किसी गर्व से कम नहीं है। उनके स्टाइल और सिमोन के साथ उनकी बॉन्डिंग ने ग्लोबल स्टेज पर भारत का नाम रोशन किया है। प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्दी ही संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ विक्की कौशल और रणबीर कपूर नजर आने वाले हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments