HomeUttar PradeshAgraनौतपा से पहले तापमान में गिरावट ने दी गर्मी से राहत! कैसा...

नौतपा से पहले तापमान में गिरावट ने दी गर्मी से राहत! कैसा रहेगा आज का मौसम देखिए IMD का अपडेट

मौसम में आए बदलाव से दो दिन बाद शुरू हो रहे नौतपा से राहत मिल गई है। 44 डिग्री सेल्सियस तक पारा पहुंचने के बाद हवा चलने और बादल छाने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को दिन का तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी ऐसा ही मौसम रहेगा।

सुबह हवा चलने से गर्मी से राहत मिल गई, न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 10 बजे के बाद धूप तेज होती गई, दोपहर 12 बजे के बाद तेज धूप निकलने से गर्मी से लोग परेशान रहे, गर्म हवा चलने से लोग पसीने में नहाते रहे। शाम चार बजे के बाद गर्मी से राहत मिल गई और तेज हवा चलने लगी। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस कम 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा चलने से रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि तेज धूप निकलने के बाद बादल छाएंगे, इससे दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आस पास दर्ज किया गया।

Advertisements

27 मई से बादलों की गरज चमक के साथ बारिश

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 27 मई से मौसम बदल जाएगा, बादल छाए रहने के साथ ही बारिश हो सकती है। 29 मई तक बादल छाने के साथ बारिश होगी। इससे दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। मगर, दिन के तापमान में भी गिरावट नहीं आएगी।

Advertisements

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments