जीरो वैली, अरुणाचल प्रदेश
अगर आप गर्मियों के दिनों में सुकून के पल बिताना चाहते हैं, तो अरुणाचल प्रदेश का जीरो वैली एक बढ़िया जगह साबित होगी। यह राज्य के सबसे पुराने शहरों में से एक है। ईटानगर से लगभग 167 किमी. दूर मौजूद इस जगह को यूएम ने हेरिटेज साइट घोषित किया है। घने जंगलों में बसा यह शहर सीढ़ीदार चावल के खेतों और सर्पीली नदियों के मनमोहक नजारों से आपका मन मोह लेगा। साथ ही आप यहां थुकपा और मोमो जैसे व्यंजनों का स्वाद भी ले सकते हैं।
माजुली, असम
तवांग, अरुणाचल प्रदेश
शायद ही कोई ऐसा हो, जिसे अरुणाचल प्रदेश की खूबसूरती का अंदाजा नहीं। यहां कई सारी जगह घूमने लायक हैं और तवांग इन्हीं में से एक है। मोनपा जनजाति का घर मानी जाने वाली यह जगह अपने अनोखे ढंग से बने मठों और आदिवासी संस्कृति के लिए मशहूर है। आप यहां मार्च से अक्टूबर के बीच घूम सकते हैं।
तुरा, मेघालय
ढेर सारी हरियाली और ऊंची पहाड़ी से घिरा मेघालय का तुरा एडवेंचर लवर्स के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां आप कई सारे खूबसूरत नजारे देख सकते हैं। साथ ही आप यहां पर ट्रेकिंग का मजा भी ले सकते हैं। आप यहां खूबसूरत झरनों और बायोस्फीयर रिजर्व भी घूम सकते हैं।
गंगटोक, सिक्किम
सिक्किम का गंगटोक भी एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। आप यहां एक परफेक्ट वेकेशन प्लान कर सकते हैं। साथ ही त्सोमो झील की जमी हुई सुंदरता और आसपास की बर्फ से ढकी पहाड़ियां आपको एक मंत्रमुग्ध कर देने वाला अनुभव देती हैं।