HomeSportsDhoni-Sakshi: पंत की बहन की शादी में धोनी का दिखा कूल अंदाज,...

Dhoni-Sakshi: पंत की बहन की शादी में धोनी का दिखा कूल अंदाज, पत्नी साक्षी के साथ गाना गाया; गंभीर भी रहे मौजूद

पंत की बहन शादी में क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गजों का जमावड़ा लगा हुआ है। मंगलवार को धोनी और दिग्गज क्रिकेटर सुरेश रैना देहरादून पहुंचे थे। मंगलवार को हल्दी की रस्म अदा की गई थी। इस दौरान दिग्गजों ने जमकर मस्ती की।
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों मसूरी में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की बहन की शादी में जमकर मजे कर रहे हैं। बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह पंत और सुरेश रैना के साथ डांस करते हुए नजर आए थे। अब एक और वीडियो सामने आया है जिसमें धोनी पत्नी साक्षी के साथ ‘तू जाने ना…’ गाना गाते नजर आ रहे हैं।

Advertisements
Advertisements
क्रिकेट जगत के दिग्गजों का लगा जमावड़ा
पंत की बहन शादी में क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गजों का जमावड़ा लगा हुआ है। मंगलवार को धोनी और दिग्गज क्रिकेटर सुरेश रैना देहरादून पहुंचे थे। मंगलवार को हल्दी की रस्म अदा की गई थी। इस दौरान दिग्गजों ने जमकर मस्ती की। लखनऊ सुपरजाएंट्स के नए कप्तान ऋषभ पंत की बहन साक्षी उद्योगपति अंकित चौधरी के साथ सात फेरे लेंगी। वह लंदन की एक निजी कंपनी के बोर्ड ऑफ डॉयरेक्टर हैं। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं और पिछले साल जनवरी में अंकित और साक्षी की सगाई हुई थी। इस शादी में करीबी रिश्तेदारों और खास दोस्तों को ही आमंत्रित किया गया है।
धोनी और गंभीर की फोटो वायरल 
धोनी इस शादी समारोह का विशेष आकर्षण केंद्र बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें धोनी और साक्षी पूरे जोश के साथ गाना गाते दिख रहे हैं। वहीं, भारतीय टीम के मुख्य कोच और 2011 वनडे विश्व कप टीम का हिस्सा रहे गौतम गंभीर भी इस शादी में शामिल होने के लिए बुधवार को पहुंचे थे। धोनी और गंभीर ने पंत के साथ फोटो खिंचवाई जिसमें उनकी बहन और उनके होने वाले पति भी मौजूद हैं।
इंडिया ए के साथ इंग्लैंड जा सकते हैं गंभीर
गंभीर के नेतृत्व में हाल ही में भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था। भारतीय खिलाड़ी अब आईपीएल 2025 की तैयारियों में व्यस्त हैं। धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ेंगे। दूसरे ओर, गंभीर अब अपने करीबियों के साथ समय बिताएंगे। बताया जा रहा है कि भारत के इंग्लैंड दौरे से पहले गंभीर इंडिया ए टीम के साथ इंग्लैंड जाएंगे जिससे वहां की पिच और बेंच स्ट्रेंग्थ को समझ सकें। भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments