HomeInternationalMoscow Drone Attack: रूस पर यूक्रेन का अब तक का सबसे बड़ा...

Moscow Drone Attack: रूस पर यूक्रेन का अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला, रुस ने 337 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए

Moscow Drone Attack: रूस की राजधानी मॉस्को पर मंगलवार सुबह जबरदस्त ड्रोन हमला हुआ, जिसमें रूसी सुरक्षा बलों ने 337 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने इसे हाल के महीनों का सबसे बड़ा हमला बताया।
रूस के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि यूक्रेन ने बीती रात रूस पर 337 ड्रोन से हमला किया, जिसे रूसी वायु रक्षा प्रणाली ने नाकाम कर दिया। यह तीन साल में रूस पर हुआ सबसे बड़ा ड्रोन हमला माना जा रहा है। इस पर मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने बताया कि रूसी सुरक्षा बलों ने 337 से ज्यादा यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए।

कुर्स्क क्षेत्र में गिराए गए 126 ड्रोन
इस हमले के दौरान कम से कम 11 ड्रोन मॉस्को के आसपास के रामेंस्की और डोमोडेडोवो जिलों में गिराए गए। इस दौरान कई ड्रोन जो मॉस्को की ओर बढ़ रहे थे, उन्हें सुरक्षा बलों ने नष्ट कर दिया। जानकारी के मुताबिक, सबसे ज्यादा 126 ड्रोन कुर्स्क क्षेत्र में गिराए गए, जो यूक्रेन सीमा से सटा हुआ है। वहीं मॉस्को क्षेत्र में कुल 91 ड्रोन नष्ट किए गए। इस हमले में अन्य प्रभावित क्षेत्र बेलगोरोड, ब्रांस्क, वोरोनेझ, कलुगा, लिपेत्स्क, निजनी नोवगोरोड, ओर्योल और रियाजान हैं।

Advertisements
Advertisements
कई इलाकों में हवाई उड़ानों पर लगाई गई रोक
मॉस्को के मेयर ने आगे बताया कि, डोमोडेडोवो, व्नुकोवो, शेरेमेत्येवो और झूकोवस्की हवाई अड्डों पर उड़ानों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। डोमोडेडोवो रेलवे स्टेशन पर ट्रेन सेवा भी अस्थायी रूप से बाधित रही। इस ड्रोन हमले में दो लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने सूचना है, एक इमारत की छत को मामूली नुकसान पहुंचा। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब सऊदी अरब में यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल और अमेरिकी राजनयिकों की बातचीत चल रही है। मॉस्को पर हुआ यह हाल के महीनों का सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा है।

हमले को लेकर रूस ने क्या किया दावा
वहीं रूस ने दावा किया कि यूक्रेन ने उसके 10 अलग-अलग इलाकों में 337 ड्रोन हमले किए हैं। यह अब तक का सबसे बड़ा यूक्रेनी ड्रोन हमला माना जा रहा है। जिसमें में दो लोगों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हुए, जिनमें 3 बच्चे भी शामिल हैं। ड्रोन से मॉस्को समेत कई शहरों को निशाना बनाया गया, जिससे कई इमारतों और गाड़ियों को नुकसान पहुंचा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments