बिहार में कोरोना वायरस (COVID-19) के 12 नए मामले सामने आए हैं। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार सिवान में एक ही परिवार के 10 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही राज्य में मरीजों की संख्या 51 हो गई है। बिहार के प्रधान स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार ने इसकी जानकारी दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में 17 लोगों की मौत हो गई है। देश में अब तक कुल 5,734 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 5,095 लोगों का इलाज जारी है। 473 लोग ठीक हो गए हैं और 166 लोगों की मौत हो गई है।