HomeUttar Pradeshइस दिग्गज नेता ने कांग्रेस से की बगावत, निर्दलीय कर दिया नामांकन;...

इस दिग्गज नेता ने कांग्रेस से की बगावत, निर्दलीय कर दिया नामांकन; पार्टी ने किया पदमुक्त

कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा उपचुनाव न लड़कर सपा को समर्थन देने का निर्णय लिया है। इसके बावजूद गंगापार के जिलाध्यक्ष सुरेश यादव ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन कर दिया।
पार्टी के प्रदेश नेतृत्व में इसे गंभीरता से लेते हुए सुरेश को पदमुक्त कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने उन्हें पद से हटा दिया है। नामांकन वापस न लेने पर उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया जाएगा।
वहीं, सुरेश का कहना है कि जनता चाहती है कि वह चुनाव लड़ें। इसके लिए नामांकन किया है। अब किसी कीमत पर नामांकन वापस नहीं लेंगे। सुरेश के तेवर से पार्टी में असमंजस की स्थिति है। कांग्रेस के जो कार्यकर्ता अभी तक उनके साथ टहलते थे, कार्रवाई से बचने के लिए उन्होंने दूरी बना ली है।

Advertisements

अखिलेश यादव सूबे में गठबंधन के सबसे बड़े नेता

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव साथ मिलकर लड़ने का निर्णय लिया है। प्रदेश में कांग्रेस विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी। सभी सीटों पर सपा चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस, सपा के उम्मीदवार को सहयोग करेंगे। उक्त बातें शुक्रवार को एनएसयूआइ के पूर्व राष्ट्रीय सचिव राघवेंद्र नारायण ने पत्रकारों से बातचीत में कही।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी को न लड़ाकर सपा को लड़ाने का निर्णय बड़ा दिल दिखाने का काम है। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अविनाश पांडेय, अजय राय समेत सभी शीर्ष नेतृत्व को इस निर्णय के लिए हम सब धन्यवाद देते हैं।
राघवेंद्र ने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन का सबसे बड़ा दल है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इसके सर्वमान्य नेता है। उधर, योगी सरकार के पास बताने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए वह दंगे और सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की राजनीति कर रहे हैं। प्रदेश में बेरोजगारी महंगाई चरम पर है। बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे बुनियादी मुद्दों पर सरकार फेल चुकी है।

उपचुनाव को लेकर बैठक

एनएसयूआइ के पूर्व राष्ट्रीय सचिव राघवेंद्र ने कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अनुपम श्रीवास्तव के निवास पर फूलपुर उपचुनाव को लेकर बैठक की। इसमें सपा प्रत्याशी को जिताने के लिए हर संभव प्रयास करने का आह्वान किया। निशांत त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से हर वर्ग के लाेग परेशान हैं।

हमें पं. जवाहरलाल की कर्मभूमि फूलपुर से सपा प्रत्याशी को विजय दिलाकर प्रदेश में बड़ा संदेश देना है। इस दौरान अन्नू शुक्ल, अमित द्विवेदी, निज़ामअहमद, अभिनीत कुशवाहा, राहुल पाल आदि मौजूद रहे। 

Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments