HomeEntertainment'लोग नहीं चाहते थे Shaheer Sheikh बने Mahabharat के अर्जुन', प्रोड्यूसर ने...

‘लोग नहीं चाहते थे Shaheer Sheikh बने Mahabharat के अर्जुन’, प्रोड्यूसर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

 पौराणिक कथा महाभारत (Mahabharat) पर यूं तो कई टीवी शोज बने हैं, लेकिन साल 2013 में स्टार प्लस पर प्रसारित हुए सिद्धार्थ तिवारी क महाभारत सबसे ज्यादा पॉपुलर हुई। शो के कलाकारों ने जिस तरह महाभारत के सभी पात्रों को निभाया था, वो दर्शक आज भी नहीं भूल पाए हैं। आज भी महाभारत का बैकग्राउंड म्यूजिक लोगों के रोंगटे खड़े कर देता है।

Advertisements

महाभारत में कृष्ण का किरदार जहां सौरभ राज जैन (Sourabh Raaj Jain) ने निभाया था, वहीं अर्जुन शहीर शेख (Shaheer Sheikh) बने थे। मगर शायद ही आपको पता हो कि कई लोग शहीर शेख को अर्जुन बनते हुए नहीं देखना चाहते थे। इसका खुलासा शो के प्रोड्यूसर सिद्धार्थ कुमार तिवारी ने किया है।

Advertisements

प्रोड्यूसर ने की शहीर की तारीफ

सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में सिद्धार्थ ने बताया कि आखिर उन्होंने क्यों शहीर शेख को महाभारत के सबसे बड़े योद्धा अर्जुन का किरदार निभाने के लिए चुना। उन्होंने कहा कि अर्जुन की कास्टिंग बहुत क्रिटिकल थी। मैं शहीर के साथ नव्या सीरियल में काम कर चुका था। शहीर के पास अपनी एक पर्सनैलिटी है। वह बहुत डीप स्प्रिचुअल इंसान हैं।

प्रोड्यूसर ने आगे बताया कि शहीर अंदर से बहुत इमोशनल हैं और उनका कैरेक्टर अर्जुन जैसा था, क्योंकि युद्ध के मैदान में अर्जुन ने भी अपने परिवार के खिलाफ लड़ने से इनकार कर दिया था और बाद में उन्होंने कृष्णा भगवान से पूरे विचार के बारे में समझा और फिर फैसला लिया। प्रोड्यूसर ने कहा कि शहीर भी बिल्कुल ऐसे हैं और उन्होंने पहले भी उनके साथ काम किया था और अभिनेता यह किरदार निभाने के लिए बहुत एक्साइटेड थे।

Advertisements

डेढ़ साल तक की कढ़ी मेहनत

प्रोड्यूसर ने कहा कि शहीर ने अर्जुन के किरदार के लिए बहुत मेहनत की है। वह उनके शो नव्या में नजर आए थे, जो एक कॉलेज लव स्टोरी थी। ऐसे में महाभारत में अर्जुन के किरदार के लिए उन्हें अपनी फिजिक्स पर बहुत ध्यान देना था और उन्होंने ऐसा किया। उन्होंने डेढ़-दो साल खुद पर बहुत काम किया और उन्होंने खुद की वैसी ही फिजिक्स बनाई, जैसी प्रोड्यूसर की डिमांड थी।

Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments