HomeUttar Pradeshचारू केन के कांग्रेस में शामिल होने से भूचाल; खैर विधानसभा सीट...

चारू केन के कांग्रेस में शामिल होने से भूचाल; खैर विधानसभा सीट के उपचुनाव पर बदल जाएंगे बसपा−भाजपा के लिए समीकरण!

बसपा से 2022 में खैर विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी रहीं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चौ. तेजवीर सिंह गुड्डू की पुत्रवधु डा. चारु केन शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं।

उन्होंने नई दिल्ली में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने संगठन की ऑनलाइन सदस्यता दिलाई। इससे पार्टी में भूचाल आ गया है। क्योंकि चारू टिकट की दावेदारी कर रही हैं। जिलाध्यक्ष ओमवरी सिंह ने साफ कहा है कि ऐसे किसी दावेदार को टिकट नहीं दी जाएगी जिसकी पृष्ठ भूमि आपराधिक हो।

डा. चारू ने कहा

डा. चारू केन ने कहा कि वे नेता विपक्ष राहुल गांधी,प्रियंका गांधी के नारी न्याय के नारे से प्रभावित होकर कांग्रेस से जुड़ी हैं। भाजपा के शासनकाल में राष्ट्रीय स्तर पर व प्रदेश में महिलाओं को लेकर आपराधिक घटना चरम पर हैं। बहन-बेटियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म व उनकी हत्या होना शर्मनाक है। यह सबसे बड़ी चिंता की बात है। पेशे से चिकित्सक डा. चारु केन ने कहा कि महिलाओं को काम के हिसाब से समान वेतन भी नहीं मिल रहा, साफ-सफाई न होने और न्यूट्रीशन न मिलने की वजह से वे बीमार हो रही हैं।

ये हुए चारू के साथ शामिल

चारु केन के साथ युवा प्रदेश उपाध्यक्ष जियाउर्रहमान, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव राजा भैया,कार्तिक चौधरी,रजनी चौधरी,सुधा शर्मा,रेखा सिंह, चंपा चौधरी, भुवनेंद्र सिंह चौधरी,रमेश चंद प्रधान प्रेमपुर, पूरन सिंह भूरगढ़ी, कपिल मालान तकीपुर, शिवम बाल्यान नारायणपुर,अंकित डागर रंजीतगढ़ी,रामवीर सिंह मीरपुर,जयपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

खैर पर 2022 में मिले थे 65 हजार से अधिक वोट, भाजपा की बढ़ेंगी मुश्किलें

बसपा से खैर से विधायक प्रत्याशी रहीं चारु केन को 65 हजार से अधिक मत मिले थे। दूसरे नंबर पर रही थी। जाट बाहुल्य खैर पर चारु केन के कांग्रेस में शामिल होने से इस विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी की चुनौती बढ़ सकती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments