नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) की ओर से 10th, 12th अक्टूबर सेशन की परीक्षाओं में भाग लेने जा रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। एनआईओएस ने अक्टूबर में होने वाले थ्योरी एग्जाम के लिए डेटशीट जारी कर दी है। टाइम टेबल के अनुसार दोनों ही कक्षाओं के लिए परीक्षाओं की शुरुआत 22 अक्टूबर से शुरू होंगे 29 नवंबर 2024 तक संपन्न करवाई जाएंगी। परीक्षा के लिए टाइमिंग दोपहर 2:30 से 4:30 तक एवं 2:30 से 5:30 तक रहेगी।
सब्जेक्ट वाइस डेट्स की जानकारी के लिए ऐसे डाउनलोड करें टाइम टेबल
एनआईओएस डेट शीट 2024 डाउनलोड करने के लिए आप सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर जाएं। यहां पर डेट शीट से संबंधित लिंक पर क्लिक करके पीडीएफ फॉर्मेट में इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही आप विषयानुसार यहां से भी सभी पेपर्स की डेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड भी हो चुके जारी
- एनआईओएस की ओर से एडमिट कार्ड भी जारी किये जा चुके हैं। अभ्यर्थी यहां दी जा रही स्टेप्स को फॉलो करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको sdmis.nios.ac.in पर जाना होगा।
- अब आपको एग्जाम एवं रिजल्ट बटन पर क्लिक करके एग्जामिनेशन में हॉल टिकट अक्टूबर/ नवंबर 2024 लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको नए पेज पर एनरोलमेंट नंबर भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।