HomeUttar PradeshAgraदिल्ली की सड़कों से उठाए जाएंगे 50 हजार ई-रिक्शे, एक्शन से पहले...

दिल्ली की सड़कों से उठाए जाएंगे 50 हजार ई-रिक्शे, एक्शन से पहले जान लें नियम और शर्तें

अवैध ही नहीं अब लाइसेंस वाले ई-रिक्शा के खिलाफ भी अभियान तेज होगा। परिवहन विभाग ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में अब लाइसेंस वाले वे ई-रिक्शा भी उठाए जाएंगे जिनकी फिटनेस नहीं हुई है। इनके लिए जल्द ही अलग से टीमें लगाई जाएंगी।

दिल्ली में हैं करीब डेढ़ लाख ई-रिक्शा

परिवहन विभाग के अनुसार दिल्ली में करीब डेढ़ लाख ई-रिक्शा के पास लाइसेंस हैं, मगर एक लाख ही फिटनेस कराते हैं , जबकि 50 हजार के पास फिटसेन प्रमाणपत्र नहीं है। परिवहन विभाग ने कहा है कि इस बारे में विभाग की टीमों को बोला गया है, जल्द ही इस कार्रवाई को तेज किया जाएगा।

ई रिक्शा के खिलाफ तेज होगा अभियान

बता दें कि परिवहन विभाग पिछले करीब तीन माह से अवैध तरीके से चल रही ई रिक्शा के खिलाफ अभियान चला रहा है। पकड़े गए ई रिक्शा को सात दिन में ही समाप्त करने के लिए संबंधित कंपनी के पास भेज दिया जा रहा है।

Advertisements
Advertisements

स्क्रैप करने के मामले में नियमों में बदलाव

विभाग को शिकायत मिली थी कि ई रिक्शा कंपनी के गोदाम से फिर से बाहर आ सकते हैं। जिस पर विभाग ने पकडे़ जाने के बाद अवैध ई-रिक्शा को स्क्रैप करने के मामले में नियमों में बदलाव कर दिया है।

उसके बाद कंडम करने के बाद ही स्क्रैप के लिए ई-रिक्शे दिए जा रहे हैं। परिवहन विभाग स्वयं इन्हें अपने केंद्र में तुड़वा रहा है। इसके बाद ये स्क्रैप डीलर को दिए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments