HomeUttar PradeshDimple Yadav ने सरकार को घेरा; 'किसान सरकार से परेशान, एक देश-एक...

Dimple Yadav ने सरकार को घेरा; ‘किसान सरकार से परेशान, एक देश-एक चुनाव की बात करने वाले हरियाणा-कश्मीर पर चुप’

सपा द्वारा निकाली गई संविधान बचाओ साइकिल जन जागरण रैली का रविवार को सांसद डिंपल यादव ने समापन किया। रैली में शामिल पदाधिकारियों को सम्मानित करते हुए भाजपा सरकार पर हमला बोला।

Advertisements

डिंपल ने कहा कि भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा किसान परेशान है। ये सरकार किसानों को खाद तक उपलब्ध नहीं करा पा रही है। महिलाओं और बेटियों पर लगातार अत्याचार बढ़ रहे हैं। इसलिए लोगों ने इस दमनकारी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का मन बना लिया। इस दौरान सपाइयों ने सांसद का स्वागत किया।

Advertisements

15 सितम्बर से निकाली संविधान बचाओ जन जागरण साइकिल यात्रा समाप्त

सपा द्वारा करहल विधानसभा क्षेत्र में 15 सितंबर से निकाली जा रही संविधान बचाओ जन जागरण साइकिल यात्रा का रविवार को कस्बा के शिव रिसोर्ट में समापन हो गया। समापन के दौरान पहुंची सांसद डिंपल यादव ने पदाधिकारियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकार वार्ता करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार पर हमला बोला।

Advertisements

भाजपा लोकतंत्र खत्म करने का कर रही काम

सांसद डिंपल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में लोकतंत्र को खत्म करने का काम किया जा रहा है। साइकिल यात्रा के माध्यम से युवा कार्यकर्ताओं ने संघर्ष कर गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी चरम सीमा पर है। युवा रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहा है। परंतु इस सरकार में रोजगार के बजाय भ्रष्टाचार हो रहा है। स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं, गांव- गांव तक सड़कें खराब पड़ी हैं और सरकार आंखें बंद किए है।

सीएम लगातार दे रहे विवादित बयान

सांसद ने कहा, प्रदेश में सपा गठबंधन को मिली ऐतिहासिक जीत से हुई टीस के कारण मुख्यमंत्री लगातार विवादित बयान देते रहते हैं। तिरुपति बालाजी मंदिर में चर्बीयुक्त प्रसाद के सवाल पर उन्होंने कहा कि घी बाहर से इंपोर्ट होकर आ रहा था। प्रसाद में चर्बी का प्रयोग करना बेहद गलत बात है। मथुरा में भी सही खोया नहीं दिया जा रहा है।

एक देश एक चुनाव पर कहा…

डिंपल यादव ने कहा, जहां देश के बड़े नेता एक देश एक चुनाव की बात तो कर रहे हैं, लेकिन हरियाणा और जम्मू कश्मीर के चुनाव को लेकर कुछ नहीं बोल रहे। सरकार के अधिकारियों की सूची प्रसारित करने पर पत्रकारों पर हुई प्राथमिकी को लेकर सांसद ने कहा कि सच बोलने पर ये सरकार लोगों की आवाज दबाकर लोकतंत्र को खत्म करने का काम कर रही है। भगवान श्रीराम का नाम लेने वालों को अयोध्या और स्वयं भगवान ने ही भाजपाइयों को नकार दिया।

सपा समुदाय की राजनीति करती है

भाजपा हमेशा संप्रदाय की राजनीति और सपा समुदाय की राजनीति करती है। सरकार के दबाव में पुलिस की कार्यप्रणाली भी गलत हो गई। इस सबका जबाव जनता आने वाले चुनाव में देगी। वहीं सांसद ने क्षेत्र के नगला सुखचंदन सहित अन्य गांवों में मृतकों के घर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

ये रहे मौजूद

इस दौरान पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह यादव, जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, एमएलसी मुकुल यादव, विधायक बृजेश कठेरिया, रामनारायण बाथम, पूर्व एमएलसी अरविंद प्रताप यादव, महिला सभा की अध्यक्ष ज्योती मैसी, सुमन दिवाकर, पूर्व जिपं. सदस्य सोबरन सिंह यादव, जसकरन कठेरिया, इटावा सांसद जितेंद्र दोहरे, चेयरमैन चौधरी अब्दुल नईम, ब्लाक प्रमुख नीरज यादव, हरीश यादव, प्रदीप पाल, शैलेंद्र यादव, सोनू यादव, फूलसिंह यादव, डीपी यादव, सत्यम कठेरिया आदि मौजूद रहे।

Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments