सनातन धर्म में देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना को विधिपूर्वक किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि पूजा-पाठ में विशेष चीजों को शामिल न करने से साधक को शुभ फल प्राप्त नहीं होता है। रोजाना आरती के दौरान कपूर जलाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में कपूर (Kapur Ke Upay) से संबंधित उपायों के बारे में बताया गया है। माना जाता है कि इन उपायों को सही तरीके से करने से साधक को जीवन में आ रही सभी तरह की परेशानियों से मुक्ति मिलती है।
कपूर के उपाय
- अगर आपके बने हुए काम बार-बार बिगड़ जाते हैं, तो ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस समस्या में आप कपूर के उपाय के द्वारा इस परेशानी को सरलता से दूर कर सकते हैं। ऐसे में आप रोजाना घर में सुबह और शाम को कपूर (Camphor Remedies) जलाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से वातावरण शुद्ध रहता है। घर में उत्पन्न नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। इसके अलावा घर में सुख-शांति का आगमन होता है।
- यदि आप वैवाहिक जीवन में कुछ समस्या का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में पति-पत्नी तकिए के नीचे रात्रि में सोने से पहले कपूर रखें। इसके पश्चात सुबह होने पर कपूर को जला दें और इसकी राख को किसी बहते हुए जल में अर्पित कर दें। माना जाता है कि इस टोटके को करने से जातक का शादीशुदा जीवन सदैव खुशियों से भरा रहेगा। साथ ही बुरे सपनों से भी मुक्ति मिलती है।
- जीवन की परेशानियों को दूर करने के लिए मंगलवार के दिन हनुमान जी की प्रतिमा के सामने पांच लौंग और एक कपूर को जलाएं। इस दौरान प्रभु से जीवन में सुख-समृद्धि और शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। इसकी राख से तिलक लगाएं। मान्यता है कि इस टोटके को करने से जातक को सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
- आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए कपूर को चमेली के तेल में मिलाकर जलाएं। इस उपाय को लगातार 11 दिन तक करें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस टोटके को करने से घर की सारी नकारात्मकता दूर होगी और जीवन में खुशियों का आगमन होता है।