HomeUttar PradeshAgraAAP-कांग्रेस गठबंधन पर सोमनाथ भारती की खरी-खरी, अजय माकन को घेरा; राहुल...

AAP-कांग्रेस गठबंधन पर सोमनाथ भारती की खरी-खरी, अजय माकन को घेरा; राहुल और प्रियंका को भी नहीं छोड़ा

हरियाणा में कांग्रेस के साथ गठबंधन के लिए चल रहे प्रयास के बीच आम आदमी पार्टी (आप) विधायक ने पिछले लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस से गठबंधन की प्रभावशीलता का मूल्यांकन करने का मुद्दा उठाया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और मालवीय नगर से विधायक सोमनाथ भारती (Somnath Bharti) ने पार्टी से इस मामले पर भी एक बार विचार करने का आग्रह दिया है।

Advertisements
Advertisements

भारती ने एक्स पर एक लंबे पोस्ट में कहा है कि मेरी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में कांग्रेस के तीनों उम्मीदवारों के लिए रोड शो किया। आप के वरिष्ठ नेताओं और कैबिनेट मंत्रियों ने तीनों कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया, लेकिन आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों, खासकर मुझे दिल्ली कांग्रेस और स्थानीय नेताओं ने बिल्कुल भी समर्थन नहीं दिया।

Advertisements

अजय माकन ने मिलने से किया इनकार- भारती

दिल्ली कांग्रेस प्रमुख सरदार अरविंदर सिंह लवली कई कांग्रेसी नेताओं के साथ चल रहे चुनाव प्रचार के बीच कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय माकन ने मिलने से भी इनकार कर दिया। मालवीय नगर में जितेंद्र कोचर जैसे स्थानीय नेताओं ने इस गठबंधन के खिलाफ काम किया और कथित तौर पर पैसे के लिए भाजपा के सांसद उम्मीदवार के लिए वोट मांगे।

अपने दम पर चुनाव लड़े पार्टी- सोमनाथ भारती

इतना ही नहीं कांग्रेस के प्रमुख नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी या कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेसी मतदाताओं को अपने पक्ष में मजबूत करने के लिए हमारे संसदीय क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित नहीं किया। उन्होंने कहा कि आप के समर्थक ऐसे बेमेल और स्वार्थी गठबंधन के पक्ष में नहीं हैं, उन्होंने सुझाव दिया है कि पार्टी को हरियाणा, पंजाब और दिल्ली की सभी सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा, कांग्रेस मृत्युशैया पर हैं, कांग्रेस को भारी अंतर्कलह का सामना करना पड़ रहा है और हरियाणा अरविंद केजरीवाल का गृह राज्य है। आम आदमी पार्टी को हरियाणा में पहली गैर-भाजपा और गैर-कांग्रेसी ईमानदार सरकार देने के लिए अपने बल पर सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए।

अयज माकन ने रची थी शराब घोटाले की साजिश

उन्होंने कहा कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि जिस काल्पनिक शराब घोटाला ने भाजपा को महीनों-वर्षों तक हमारे नेताओं को गिरफ्तार करने का मौका दिया था, उसकी साजिश माकन ने रची थी और उस पर सख्ती से काम किया था। जब आप को हराने की बात आती है तो भाजपा और कांग्रेस दोनों खुले तौर पर या गुप्त रूप से मिलकर काम करते हैं।

Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments