Advertisement
HomeUttar PradeshAgraदिल्ली में पहली बार एक ही दिन में 2 कोरोना मरीजों की...

दिल्ली में पहली बार एक ही दिन में 2 कोरोना मरीजों की मौत, तब्लीगी जमात से जुड़े थे दोनों

निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी मरकज से निकाले गए दो लोगों की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसकी जानकारी गुरुवार को डिजिटल प्रेसवार्ता करके दी। उन्होंने बताया कि इन्हें मिलाकर अब चार मौत हो चुकी हैं।

सीएम केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में कोरोना अभी तक नियंत्रण में है। इसे रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 29 केस विदेश से आए थे। मरकज से 2346 को निकाला गया था।

बता दें कि तब्लीगी मरकज से निकाले गए 53 लोग कोरोना से पीड़ित पाए गए हैं। इसमें से 29 लोगों की रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई। इसके अलावा वहां से निकाले गए 483 संदिग्ध मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। इसके अलावा 1810 लोग सात क्वारंटाइन केंद्रों में रखे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मरकज से कुल 2346 लोग निकाले गए हैं। इनमें से 536 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments