HomeNational3 शेयर के साथ शुरू किया था सफर, आज निवेश की दुनिया...

3 शेयर के साथ शुरू किया था सफर, आज निवेश की दुनिया के बेताज बादशाह

दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे (Warren Buffett) का नाम भी शामिल है। ऐसा कहा जाता है कि वॉरेन बफे दुनिया के शेयर बाजार की चाल को कंट्रोल करते हैं। आज यानी 30 अगस्त 2024 को वॉरेन बफे (Happy Birthday Warren Buffett) का 94वां जन्मदिन है।

जन्मदिन से पहले ही वॉरेन बफे की कंपनी Berkshire Hathaway ने अपने नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज कर लिया। कंपनी का एम-कैप 1 ट्रिलियन डॉलर (करीब 84 लाख करोड़ रुपये) के पार पहुंच गया। हम आपको इस आर्टिकल में दुनिया का सबसे बड़ा इन्वेस्टमेंट बैंकर वॉरेन बफे के सफर के बारे में बताएंगे।

कैसे शुरु किया निवेश का सफर

वॉरेन बफे के पिता हॉवर्ड बफे स्टॉक ब्रोकर थे। पिता स्टॉक ब्रोकर थे, इस वजह से बचपन से ही वॉरेन बफे की रुचि स्टॉक में थी। सबसे पहले वॉरेन ने वर्ष 1942 में अमेरिकी पेट्रोलियम कंपनी सिटीज सर्विस के 3 शेयर खरीदे थे। सिटीज सर्विस के 3 शेयर खरीदने के 4 महीने बाद उन्हें इन स्टॉक से 5 डॉलर का मुनाफा हुआ था।

इन शेयर की खरीद से ही उनके निवेश का सफर शुरू हुआ था। इसके बाद उन्होंने शेयर बाजार में निवेश करना शुरू किया। शेयर में निवेश करके वॉरेन बफेट 56 साल की उम्र में अरबपति बन गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वॉरेन बफे ने 99 फीसदी संपत्ति 50 साल के उम्र के बाद कमाई है।

लगातार निवेश करके वॉरेन ने वर्ष 1944 में निवेश के जरिये 228 डॉलर से ज्यादा की राशि कमाई थी। इसी तरह निवेश की दुनिया में अपना परचम लहराया और साल 2008 में फोर्ब्स (Forbes) की रिपोर्ट में वह दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए।

Advertisements
Advertisements

इस महीने 28 अगस्त 2024 को वॉरेन बफे की कंपनी Berkshire Hathaway का एम-कैप 1 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गई। बता दें कि हैथवे के शेयर दुनिया का सबसे महंगा शेयर है। Berkshire Hathaway के शेयर की कीमत 468.37 अमेरिकी डॉलर है।

वॉरेन बफे खुद बताते हैं कि वह निवेश के लिए कंपाउंडिंग का तरीका अपनाते हैं। उन्होंने कंपाउंडिंग के जरिये ही पैसे बनाए हैं। कंपाउंडिंग का अर्थ होता है कि पैसे से पैसा बनाना।

किस कंपनी में कितनी हिस्सेदारी

वॉरने बफे ने दुनिया की कई बड़ी कंपनी में निवेश किया है। इनके पास कई कंपनियों की हिस्सेदारी है। वॉरेन बफे के पास एप्पल (Apple) में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी है। एप्पल में वॉरेन की 40 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी है। इसके बाद बैंक ऑफ अमेरिका में भी बफे की 10 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी है।

वॉरने बफे ने सभी सेक्टर की बड़ी कंपनियों में निवेश किया है। कोका-कोला, मूडीज () शेवरन जैसी बड़ी कंपनियों में भी वॉरेन की हिस्सेदारी। अगस्त में अमेरिकी बाजारों में भारी गिरावट आई थी। इस गिरावट की वजह वॉरेन बफे को माना जाता है। कहते हैं कि वॉरेन जब भी शेयर बाजार से निकासी करते हैं तो बाजार नकारात्मक रुख में ट्रेड करने लगता है। ऐसे में यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि वॉरेन वैश्विक शेयर बाजार को एकहद तक कंट्रोल करते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments