HomeNationalअगर गर्भवति महिलाएं रखना चाहती हैं हरतालिका तीज का व्रत, तो इन...

अगर गर्भवति महिलाएं रखना चाहती हैं हरतालिका तीज का व्रत, तो इन नियमों का जरूर करें पालन

हरतालिका तीज का पावन त्योहार आने ही वाला है। यह मुख्य रूप से भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस बार यह 06 सितम्बर को मनाया जाएगा। इस दिन लोग भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन शिव-पार्वती की पूजा सच्चे भाव के साथ करने से सुख और शांति की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में खुशहाली आती है,

Advertisements
Advertisements

तो आइए इस दिन (Hartalika Teej 2024) से जुड़ी कुछ प्रमुख बातों को जानते हैं, जिनका पालन गर्भवति महिलाओं को करना चाहिए।

Advertisements

गर्भवति महिलाएं ऐसे रखें हरतालिका तीज का व्रत

  • गर्भवति महिलाएं अगर हरतालिका तीज व्रत का पालन करना चाहती हैं, तो डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
  • गर्भवति महिलाएं निर्जला व्रत का पालन न करें।
  • पहले तीन महीनों तक व्रत न करें।
  • व्रत के दौरान आराम करते रहें।
  • गर्भवति महिलाएं झूला न झूलें।
  • फल, जूस आदि का खूब सेवन करें।

हरतालिका तीज शुभ मुहूर्त (Hartalika Teej Auspicious Time)

हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 05 सितम्बर, 2024 को दोपहर 12 बजकर 21 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 06 सितम्बर, 2024 को दोपहर 03 बजकर 01 मिनट पर होगा। उदयातिथि को देखते हुए हरतालिका तीज का व्रत शुक्रवार, 06 सितम्बर को किया जाएगा।

शिव-पार्वती मंत्र

  • ऊँ शं विश्वरूपाय अनादि अनामय शं ऊँ
  • नमामिशमीशान निर्वाण रूपं विभुं व्यापकं ब्रह्म वेद स्वरूपं
  • ऊँ क्लीं क्लीं क्लीं वृषभारूढ़ाय वामांगे गौरी कृताय क्लीं क्लीं क्लीं ऊँ नमः शिवाय
Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments