HomeUttar PradeshAgraदिल्ली में जन्माष्टमी की धूम, सुबह से ही मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु;...

दिल्ली में जन्माष्टमी की धूम, सुबह से ही मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु; सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

राजधानी दिल्ली में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों से लेकर घरों में तैयारी पूरी हो गई है। दिल्लीवासी जन्माष्टमी पर द्वापर युग को साकार करने के लिए तैयार है। देर रात तक जन्माष्टमी को लेकर लोग बाजारों में खरीददारी करते हुए नजर आए। वहीं, रंग-बिरंगी रौशनी से नहाएं देवालयों की छटा भी देखते ही बन रही थी।

Advertisements
Advertisements

मंदिर प्रशासन से जन्माष्टमी (janmashtami puja time) को लेकर काफी उत्साह में हैं। साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। स्थानीय पुलिस के साथ ही अर्द्धसैनिक बलों की टुकड़ियां भी मंदिरों की सुरक्षा में तैनात हैं। जो कि मंदिरों के आस-पास से गुजरने वाले लोगों पर विशेष नजर रख रही है। साथ ही मंदिरों के आस-पास सीसीटीवी भी निगरानी भी की जा रही है।

Advertisements

कई मंदिरों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत

मध्य व पुरानी दिल्ली के मंदिरों में भगवान कृष्ण को लेकर शोभा यात्रा से लेकर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था की गई है। कई मंदिरों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत हो गई है। लुटियंस दिल्ली के मंदिर मार्ग के लक्ष्मी नारायण मंदिर (बिड़ला) में रविवार को जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में शोभा यात्रा निकाली गई। इस शोभा यात्रा में कृष्ण लीलाओं को दर्शाया गया था।

शोभा यात्रा (janmashtami shobha yatra) मंदिर मार्ग से पेशवा रोड, गोल मार्केट व बंगला साहिब रोड होते हुए मंदिर में पहुंची। इस दौरान रिहायशी कालोनियों के लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत भी किया। शोभा यात्रा के दौरान मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। झांकियों में भक्ति गीत गूंज रहे थे, जिससे आस-पास का माहौल भी भक्तिमय नजर आया।

झंडेवाला देवी मंदिर आकर्षक लाइटों व झालर से सजा

बच्चों से लेकर बुजुर्ग लोग कृष्ण (janmashtami puja vidhi) की झांकियों को देख भक्ति भाव में नजर आए। जैसे-जैसे झांकी लोगों के करीब पहुंच रही थी, लोग जय-जय कान्हा के उद्घोष कर रहे थे। इसी तरह प्रसिद्ध झंडेवाला देवी मंदिर आकर्षक लाइटों व झालर से सजा हुआ था। मंदिर में विशेष रूप से मथुरा से आए कलाकारों ने झाकियां तैयार की हुई है।

बिड़ला मंदिर में सुबह से विशेष पूजा अर्चना शुरू हो गई। शाम के समय भजन कीर्तन होगा रात को कान्हा का जब जन्म होगा तो वह केक और विभिन्न प्रकार के मिष्ठानों व व्यजनों से भोग लगाया जाएगा। मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए सेवादार भी तैनात किए गए हैं।

Advertisements
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments