Advertisement
HomeUttar PradeshAgra11 दिन बाद काम पर लौटे डॉक्टर, AIIMS-सफदरजंग सहित सभी अस्पतालों में...

11 दिन बाद काम पर लौटे डॉक्टर, AIIMS-सफदरजंग सहित सभी अस्पतालों में OPD सेवा बहाल; मरीजों की लगी लंबी कतार

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज (Kolkata Doctor Murder Case) में जूनियर महिला रेजिडेंट डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना के विरोध में लगातार 11 दिन की हड़ताल के बाद शुक्रवार को एम्स, सफदरजंग, आरएमएल, लोकनायक, जीबी पंत सभी अस्पतालों में रेजिडेंट डॉक्टर ड्यूटी पर लौट आए।

अस्पतालों की ओपीडी में बढ़ी मरीजों की भीड़

इससे एम्स सहित सभी अस्पतालों में ओपीडी सेवा व नियमित सेवा सामान्य हो गई है। इससे अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की भीड़ भी बढ़ गई।

डॉक्टर देख रहे थे पुराने मरीज

हड़ताल के कारण अस्पतालों की ओपीडी में 55 से 70 प्रतिशत मरीज कम हो गए थे। क्योंकि कंसल्टेंट स्तर के डॉक्टर ज्यादातर पुराने मरीज ही देख रहे थे।

नए मरीज अधिक नहीं देखे जा रहे थे। इस वजह से मरीजों की परेशानी बढ़ गई थी। अस्पताल में स्टेबल मरीज भर्ती नहीं लिए जा रहे थे।

इस वजह से नियमित सर्जरी बिल्कुल ठप हो गई थी। इस वजह से अस्पतालों में सर्जरी 90 प्रतिशत तक कम हो गई थी।

सिर्फ गंभीर मरीज भर्ती लिए जा रहे थे। इस वजह से सर्जरी भी गंभीर मरीजों की ही हो पा रही थी। अब नियमित सर्जरी भी शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments