स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में मरीजों की संख्या 1,965 हो गई है। 1,764 मरीजों का इलाज चल रहा है। 150 लोग ठीक हो गए हैं और 50 लोगों की मौत हो गई है। पिछले 12 घंटे में मामले सामने आए हैं। वडोदरा में एक 52 वर्षीय व्यक्ति की आज सुबह मौत हो गई है। इस व्यक्ति ने हाल ही में श्रीलंका का दौरा किया था। उसे 19 मार्च को वडोदरा के एसएसजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मरने वाले व्यक्ति के परिवार के चार अन्य लोग कोरोना से संक्रमित है। इनका इलाज चल रहा है। इसकी जानकारी वडोदरा के कलेक्टर एस अग्रवाल ने दी है।