सनातन धर्म में सावन पूर्णिमा का बहुत ज्यादा महत्व है। इस दिन भगवान श्री हरि विष्णु, माता लक्ष्मी, चंद्र देव और भोलेनाथ की पूजा होती है। इस साल सावन माह की पूर्णिमा 19 अगस्त को मनाई जाएगी। ऐसी मान्यता है कि इस दिन का व्रत करने से मनचाही इच्छाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही जीवन में शुभता का आगमन होता है।
वहीं, इस दिन (Sawan Purnima 2024) स्नान-दान और चंद्रमा को अर्घ्य जरूर देना चाहिए, क्योंकि इसके बिना पूर्णिमा का व्रत पूर्ण नहीं होता है, तो चलिए शुभ मुहूर्त जानते हैं –
सावन पूर्णिमा 2024 कब? (Sawan Purnima 2024 Date Muhurat)
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल सावन माह की पूर्णिमा 19 अगस्त 2024 को पड़ रही है। सावन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 19 अगस्त को सुबह 03 बजकर 43 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, यह तिथि रात्रि 11 बजकर 55 मिनट तक मान्य रहेगी। इस दिन दान-पुण्य का भी विशेष महत्व है। ऐसे में कोशिश करें इस तिथि पर ज्यादा से ज्यादा पूजा-पाठ करें।
सावन पूर्णिमा 2024 शुभ योग (Sawan Purnima 2024 Shubh Yog)
ज्योतिषयों की मानें, तो सावन की पूर्णिमा पर शोभन योग का निर्माण हो रहा है, जो देर रात्रि 12 बजकर 45 तक रहेगा। वहीं, इस दिन स्नान का शुभ समय ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 04 बजकर 25 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 09 मिनट के बीच होगा। इसके साथ ही सुबह 05 बजकर 53 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 10 मिनट के बीच भी स्नान किया जा सकता है।
इसके अलावा इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 01 बजकर 53 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 10 मिनट तक रहेगा।